रायगढ़. एक महिला अपने दामाद के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी, इस दौरान गड्ढे के चलते बीच सडक़ में गिरने से महिला के सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमेकेला निवासी हेमवती नारंगे पति छेदीलाल नारंगे (42 वर्ष) विगत 22 नवंबर को सुबह 10 बजे अपनी बेटी के जूनापारा गई थी, जहां पूरे दिन रहने के बाद शाम को उसका दामाद सुरेश बाइक में बैठाकर उसे कुमेकेला लेकर जा रहा था, इस दौरान जूनापारा मेन रोड में पहुंचा ही था कि अचानक बाइक सडक़ में बने गड्ढे में उसका चक्का चले जाने से महिला उचक कर गिर गई, इससे उसके सिर व अन्य जगह गंभीर चोट लगने से घायल हो गई थी, इससे परिजनों ने उसे उपचार के लिए शाम करीब सात बजे पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर कर दिया, इससे रात करीब 11 बजे बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार दिन उपचार के बाद 26 नवंबर को शाम करीब 6.30 बजे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत



