NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 5 साल बाद मिला पीडि़ता को अदालत से न्याय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 5 साल बाद मिला पीडि़ता को अदालत से न्याय
रायगढ़

5 साल बाद मिला पीडि़ता को अदालत से न्याय

प्रधान आरक्षक व उसकी पत्नी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के आदेश

lochan Gupta
Last updated: March 30, 2026 12:07 am
By lochan Gupta March 30, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। न्यायिक मजिस्ट्रेड प्रथम श्रेणी पुनीत समीक्षा खलखो ने रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पूर्व में कार्यरत प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी व उसकी पत्नी पूनम त्रिपाठी के खिलाफ 294, 506, 500, सहपठित धारा 511 एवं सहपठित धारा 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध करने के आदेश जारी किये हैं। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेड प्रथम श्रेणी पुनीत समीक्षा खलखो ने यह आदेश मंजु अग्रवाल द्वारा पांच साल पहले 6 अपै्रल 2021 को दायर एक परिवाद पत्र के आदेश की सुनवाई के बाद जारी किया है। बीते पांच साल से महिला न्याय के लिये लगातार प्रयास कर रही थी और समस्त गवाह एवं सबूतों के आधार पर माननीय न्यायलय द्वारा सुनवाई के बाद प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी व उसकी पत्नी पूनम त्रिपाठी के खिलाफ 294, 506, 500, सहपठित धारा 511 एवं सहपठित धारा 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध करने के आदेश जारी किये हैं। वर्तमान में मुकेश त्रिपाठी राजधानी रायपुर स्थित एसीबी कार्यालय में कार्यरत हैं। इस मामले की पैरवी अधिवक्ता सिराजुद्दीन ने की थी।
अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार बीते 3.11.2020 को परिवादिनी जब कोतरा रोड स्थित सावित्री नगर में मुकेश त्रिपाठी के घर में अपने पति मनीष अग्रवाल को बुलाने के लिये गई थी इसी दौरान मुकेश त्रिपाठी व उसकी पत्नी पूनम त्रिपाठी ने परिवादिनी मंजु के खिलाफ अश्लील गालियां बकते हुए उसे सार्वजनिक तौर पर अपमानित करते हुए धमकी भी दी थी और इतना ही नही इस घटना के बाद मुकेश त्रिपाठी ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए उसी दिन अपनी पत्नी पूनम त्रिपाठी द्वारा शिकायत कराते हुए परिवादिनी मंजू के खिलाफ कई धाराओं के तहत सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कराते हुए धमकियां जारी रखी थी। इस दौरान परिवादिनी ने अपने साथ होनें वाले अन्याय की गुहार 3.11.2020 को सिटी कोतवाली में लिखित आवेदन के जरिये लगाई थी लेकिन मुकेश त्रिपाठी के दबाव से सिटी कोतवाली द्वारा शिकायत पर कार्रवाईक करना तो दूर उल्टे ही पीडि़ता को धमकाना व प्रताडित करना जारी रखा था। इतना ही नही सामाजिक व परिवारिक रूप से भी लगातार उसका भयादोहन किया जाता रहा।
इस अन्याय से पीडि़त होकर परिवादिनी ने माननीय न्यायालय में परिवाद पत्र दायर करते हुए न्याय की गुहार लगाई थी जिसमें समस्त बिंदुओं व सबूतों को दरकिनार करते हुए प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी द्वारा किये जा रहे अन्याय को न्यायालय के समक्ष रखा था। इतना ही नही बीते पांच साल से अपने परिवाद पत्र के जरिये न्याय के लिये लड़ रही परिवादिनी को बीच-बीच में डराया धमकाया भी गया उसके बावजूद भी उसने अपनी लड़ाई जारी रखी। न्यायलय के समक्षा पीडि़ता ने अपने गवाहों व साक्ष्यों के माध्यम से यह बताने में अपने पूरे पांच साल से ज्यादा का समय लगा दिया।
इस परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद सम्मानीय न्यायालय द्वारा बीते 12 मार्च 2026 को पूरी सुनवाई के बाद प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी व उसकी पत्नी पूनम त्रिपाठी के खिलाफ 294, 506, 500, सहपठित धारा 511 एवं सहपठित धारा 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध करने के आदेश जारी किये हैं और अपने आदेश में न्यायिक मजिस्टेऊड प्रथम श्रेणी पुनीत समीक्षा खलखो ने समस्त धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध करने के आदेश जारी करते हुए आरोपीगण को 16 अपै्रल को न्यायालय में उपस्थित होनें को कहा है।
बहरहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत प्रधान आरक्षक मुकेश त्रिपाठी व उसकी पत्नी पूनम त्रिपाठी के खिलाफ 294, 506, 500, सहपठित धारा 511 एवं सहपठित धारा 34 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध करने के आदेश जारी होनें के बाद पीडि़ता ने अपने अधिवक्ता सिराजुद्दीन के माध्यम से बताया कि न्यायालय से उनके परिवाद पत्र की सुनवाई के बाद जो न्याय मिला है उससे उन्हें काफी हद तक न्याय मिला है और यह भी कहा है कि पुलिस विभाग में कार्यरत ऐसे लोग अपनी कार गुजारी को छुपाने के साथ-साथ महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व सार्वजनिक अपमान करने के साथ-साथ परिवार के बीच विवाद उत्पन्न कराते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ समय रहते कार्रवाई नही होनें से उनका मनोबल लगातार बढ़ता है।

You Might Also Like

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में चुनाव लडऩे बसपा ज़ोर शोर से जुटी

लोइंग धान खरीदी केंद्र में नहीं सुधरी व्यवस्था

9 अक्टूबा को रोटरी ग्रेटर डांडिया 2024 का यादगार आयोजन

बनोरा में आयोजित नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मिला 2397 मरीजों को लाभ

तंत्र-मंत्र के संदेह पर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 50 बुलेट साइलेंसर पर चला बुलडोजर
Next Article भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने ब्लाक अध्यक्ष शुभम सिंह को वीडियो काल पर दी जन्मदिन की बधाई

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?