NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
रायगढ़

संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

कलेक्टर ने दिलाया संविधान के मूल मूल्य एवं कर्तव्यों के पालन का संकल्प

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 12:25 am
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। संविधान दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। कार्यक्रम में नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान पर आधारित एक प्रेरक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई, जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की महत्ता पर सारगर्भित जानकारी प्रस्तुत की गई। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने प्रस्तावना का वाचन करते हुए कहा कि “हम भारत के लोग” से प्रारंभ होने वाली प्रस्तावना देश की सार्वभौमिकता, समाजवाद, पंथनिरपेक्षता, लोकतंत्र और गणराज्य की नींव को मजबूत करती है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकार नहीं देता, बल्कि कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक करता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन का प्रत्येक अंग संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य करने का उत्तरदायी है। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्य व्यवहार में उतारने पर बल दिया।
महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि 26 नवंबर देश के इतिहास का स्वर्णिम दिवस है, क्योंकि इसी दिन भारत ने अपना महान संविधान अंगीकृत किया था। उन्होंने समानता, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और राष्ट्र की एकता-अखंडता को सर्वोपरि मानते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। संविधान दिवस के इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य प्रतिष्ठानों में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियों, प्रस्तावना वाचन और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नागरिकों और कर्मचारियों ने बढ़-चढक़र सहभागिता की।

You Might Also Like

बाइक से गिरी महिला की उपचार के दौरान मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-49 पर वाहनों की हुई सघन जांच

दफ्तरों के चक्कर काटते घिस गए चप्पल पर नहीं मिली मकान मरम्मत की राशि

जिले में तीन लाख से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

दीपक मंडल को मिली जिला कांग्रेस ग्रामीण के प्रभारी महामंत्री की जिम्मेदारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी
Next Article अब तक 149.25 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?