NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ के सीए छात्रों को मिली आधुनिक रीडिंग रूम की सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ के सीए छात्रों को मिली आधुनिक रीडिंग रूम की सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भव्य शुभारंभ
रायगढ़

रायगढ़ के सीए छात्रों को मिली आधुनिक रीडिंग रूम की सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भव्य शुभारंभ

शिक्षा के क्षेत्र में नया मील का पत्थर, आईसीएआई रायगढ़ शाखा की ऐतिहासिक पहल

lochan Gupta
Last updated: August 19, 2026 12:35 am
By lochan Gupta August 19, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रायगढ़ शाखा ने सीए छात्रों के लिए नवनिर्मित अत्याधुनिक ‘रीडिंग रूम’ का भव्य उद्घाटन समारोह विगत 14 अगस्त को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने फीता काटकर विधिवत इस ज्ञान मंदिर का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में वित्त मंत्री ओ.पी चौधरी ने आईसीएआई रायगढ़ शाखा के इस कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आधुनिक रीडिंग रूम जिले की युवा प्रतिभाओं को एकाग्रता, बेहतर संसाधन और अनुकूल वातावरण प्रदान कर उनके सपनों को साकार करने में मील का पत्थर साबित होगा।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीएआई रीजनल काउंसिल मेंबर सीए दिनेश अग्रवाल(बिलासपुर) उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल एवं सचिव सीए राहुल अग्रवाल ने बताया कि स्थानीय रिलायंस स्मार्ट बाज़ार (गौशाला रोड) की दूसरी मंजि़ल पर स्थापित यह रीडिंग रूम सीए परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए शांत, व्यवस्थित और प्रेरणादायक परिवेश देगा। उद्घाटन के दौरान छात्रों एवं सदस्यों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति–आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के सदस्य सीए संजय सोनी, सीए वंश अग्रवाल, सीए संतोष टिबरेवाल,सीए तेजस्वी अग्रवाल सहित वरिष्ठ सदस्य सीए रवि अग्रवाल, सीए नितेश अग्रवाल, सीए गुलशन अग्रवाल, सीए अविनाश बेरीवाल,  सीए आलोक अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में सीए छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी पति को पांच साल की सजा

सोनिया नगर चोरी कांड का मुख्य आरोपी धीरज शर्मा पकड़ाया

एमएमयू में कमिश्नर क्षत्रिय ने कराई डेंगू जांच

दो बाइक में भिडं़त, 1 की मौत, 3 घायल, जन्माष्टमी मेला देखकर वापस जाते समय ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला ने ली थाना प्रभारियों की क्लास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article थवाईत महिला समिति ने श्रद्धा से मनाया नागपंचमी उत्सव
Next Article देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का अद्भुत संगम बना रोटरी क्लब का स्वतंत्रता दिवस

खबरें और भी है....

केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
जनगणना ड्यूटी कर रहे शिक्षक से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
रजत शर्मा ने निर्जल अविरल डाक कांवर यात्रा पूर्ण कर रचा नया कीर्तिमान
रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, संगठन ही शक्ति है- पवन साय
बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला., 6 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केलो डेम हुआ लबालब, खोले गए चार गेट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?