NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी
रायगढ़

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा, प्रचार-प्रसार रथ को दिखाई गई हरी झंडी

स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार-पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 12:25 am
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 4 दिसंबर तक संचालित किया जा रहा है। पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन में पुरुषों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना, गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ सुनिश्चित करना तथा नसबंदी से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करना है। इस वर्ष पखवाड़ा “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार-पुरुष सहभागिता से ही होगा यह सपना साकार” थीम पर केंद्रित है।
इसी क्रम में पखवाड़े के सफल संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने जिला चिकित्सालय से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर पुरुष नसबंदी से संबंधित सही जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा। इस अवसर पर डीएचओ डॉ. भानू प्रताप पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राजेश मिश्रा मौजूद रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, बिना चिरा-बिना टांका और तेज प्रक्रिया है, जिसकी सफलता दर 99 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि नसबंदी का किसी भी प्रकार की यौन क्षमता या शारीरिक क्षमता पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। यह निर्णय परिवार की आर्थिक स्थिरता, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि पखवाड़ा के तहत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला अस्पताल में विशेष पुरुष नसबंदी शिविर, प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा नो-स्केल्पेल नसबंदी तकनीक से नि:शुल्क सेवाएं, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गांव-गांव एवं वार्डों में परामर्श व जागरूकता अभियान, पुरुष नसबंदी करवाने वाले पात्र दंपत्तियों को सरकार द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि, प्रेरकों को भी प्रोत्साहन राशि-परिवार नियोजन से जुड़े मिथकों को दूर करने हेतु रैलियाँ, बैठकें, संवाद कार्यक्रम व जन-जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है।
पुरुष नसबंदी सेवाएँ एवं संबंधित परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध हैं। इच्छुक दंपत्ति अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी, पीएचसी) या जिला अस्पताल में संपर्क कर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सीएमएचओ डॉ.जगत ने जिले के सभी पात्र दंपत्तियों, विशेषकर पुरुषों से आग्रह किया है कि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी साझा करें। छोटा परिवार-सुखी परिवार की अवधारणा को अपनाते हुए, सुरक्षित और प्रभावी विकल्प के रूप में पुरुष नसबंदी का लाभ उठाएँ।

You Might Also Like

ओपी जिंदल स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम

जेपीएल तमनार में डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी ‘डीजीएमएस’ द्वारा नई चार श्रम संहिता के प्रावधानों पर जागरूकता कार्यक्रम

भाजपा की तानाशाही के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कसी कमर

इंसेंटिव घोटाला : आरोपियों के सामने ही लिया पीडि़तों का बयान

सर्व हिंदु समाज एकता मंच की महारैली कल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर की अगुवाई में हुई रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक
Next Article संविधान दिवस पर कलेक्टोरेट में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?