NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को
खरसिया

श्री श्याम बिहारी मंदिर की 14वां स्थापना दिवस 19 फरवरी को

भजनामृत वर्षा, अखंड ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, सवामणी का लगेगा प्रसाद

lochan Gupta
Last updated: February 17, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta February 17, 2026
Share
7 Min Read

खरसिया। नगर की धन्य धरा पर अंचल की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम कुटुंब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर 14वां स्थापना वर्ष बड़ी धूमधाम से 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा अलौकिक श्रृंगार अखंड ज्योत प्रज्वलित एवं सवामणी प्रसाद, पूड़ी सब्जी का भण्डारा लगाया जावेगा। श्री श्याम कुटुंब के संस्थापक मुकेश मित्तल ने बताया कि खरसिया नगर में विगत 14 वर्ष पूर्व फाल्गुन शुक्ल फलेरा दूज को श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा भव्य श्री श्याम बिहारी मंदिर का निर्माण खरसिया नगर के साथ-साथ अंचल के श्याम प्रेमियों के सहयोग से को किया गया था। श्री श्याम बिहारी मंदिर का 14वां स्थापना वर्ष 19 फरवरी को श्री श्याम कुटुंब द्वारा बड़े धूमधाम से मनाया जावेगा। स्थापना वर्ष के पावन अवसर पर भजनों की अमृत वर्षा रात्रि 8:11 बजे से प्रारंभ होगी भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए कलकत्ता से राज – गुरू चंग धमाल के साथ अपनी मधुर वाणी से बाबा के भक्तों को भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के अमृत रूपी गंगा में डुबकी लगवाएंगे। श्री श्याम बिहारी मंदिर संस्था के सदस्यों एवं आए हुए सभी भक्तों के द्वारा बाबा श्याम मंदिर के 14वी वर्षगांठ पर केक भी काटा जाएगा मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रंगीन झालरों से सजाया जा रहा है वही मंदिर परिसर के अंदर गुब्बारें भी लगाए जायेंगे। बाबा की अखंड ज्योत प्रज्जवलीत की जाएगी व बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार भी कलकत्ता के विशेष फूलों से किया जावेगा। बाबा श्याम के भजन अमृत वर्षा के पश्चात बाबा श्याम की आरती कर आए हुए सभी भक्तों को सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री श्याम बिहारी मंदिर की स्थापना वर्ष को भव्यता प्रदान करने के लिए संस्था के संस्थापक मुकेश मित्तल, अध्यक्ष विजय अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल प्रेस, हरिश शर्मा, शंकर अग्रवाल, कैलाश सपना पूनम अग्रवाल, मनोज कबूलपुरिया, रमेश वकील, विनोद अग्रवाल, राजेश बंसल, मनोज भाऊ, मनोज अम्बिका, ऋषभ एल.आर., अरूण बंसल, सुनिल सुल्तानिया, मनोज ऐरन, कन्हैया शर्मा, संजय एस.आर.एम., निकुंज सराफ, पप्पु अग्रवाल मदनपुर, संदीप बरेलिया, बिट्टू शर्मा आदि सदस्य भव्यता प्रदान करने हेतु लगे हुए हैं। श्री श्याम कुटुम के संस्थापक मुकेश मित्तल अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने नगर के साथ-साथ अंचल के सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि स्थापना वर्ष में श्री श्याम बिहारी मंदिर पहुंचकर बाबा श्याम के भजनों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम का सवामणी एवं छप्पन भोग का प्रसाद ग्रहण कर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त अवश्य करें।
फागुन की मस्ती में रहते हैं बाबा के भक्त – मुकेश मित्तल
बाबा श्याम के भक्तों के लिए फागुन का महीना का विशेष महत्व रहता है बाबा श्याम के भक्तों द्वारा फागुन शुक्ल ग्यारस को बड़ी ग्यारस के रूप में धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है श्याम के भक्तों का होली उत्सव फागुन के महीने में ही आता है रंग रंगीला फागुन महोत्सव के नाम से बाबा श्याम का फागुन महीना का उत्सव का उत्साह देश के सभी श्याम प्रेमियों को इंतजार रहता है फागुन शुक्ल पक्ष की एकम से ही राजस्थान की खाटू श्याम जी में 15 दिनों का भव्य मेला के रूप में भरा जाता है देशभर के लाखों श्याम भक्त फागुन महीना आते ही रंग रंगीला फागुन मस्तियों की मस्ती में डूब कर बाबा श्याम को सभी भक्त आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
कलकत्ता के फूलों से होगा बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार
स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम एवं अन्य देवी देवताओं का श्रृंगार श्री अमित अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, उस्लापुर, बिलासपुर के द्वारा बाबा की सेवा में फूलों से भव्य श्रृंगार किया जावेगा।
स्थापना दिवस को भव्यता प्रदाने करने हेतु पार्षद बंटी सोनी का विशेष सहयोग
श्री श्याम बिहारी मंदिर के 14 वां स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष सहयोग के रूप में नगर पालिका खरसिया के उपाध्यक्ष अवधनारायण सोनी द्वारा स्थापना दिवस को भव्यता प्रदान करने हेतु विशेष सहयोग दिया जा रहा है।
पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद रात्रि 09 बजे से
श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा श्री श्याम बिहारी मंदिर के बारहवें स्थापना दिवस के अवसर पर पूड़ी सब्जी का भण्डारा प्रसाद श्री गणेशराम जी आनंदकुमार जी (कुक्कु) द्वारा बाबा श्याम को अर्पण कर भक्तों के लिये भण्डारा लगाया जायेगा।
रंगी बिरंगी झालरों एवं गुब्बारों से सजेगा श्री श्याम बिहारी मंदिर
श्री श्याम बिहारी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर के भक्तों द्वारा मंदिर परिसर को विशेष रूप से फूलों एवं रंग बिरंगी झालरों एवं गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया जायेगा।
बाबा श्याम के साथ साथ विग्रहों में सभी देवताओं को पोषाक अर्पण
श्री श्याम बिहारी मंदिर की स्थाना के उपलक्ष्य पर बाबा श्याम के साथ साथ विग्रहों में सभी देवी देवताओं को पोषाक अर्पण श्री अमित अग्रवाल, दादुराम ट्रेडर्स, उस्लापुर, बिलासपुर के सौजन्य से अर्पण कर बाबा श्याम से अपनी अरदास लगायेंगे।
बाबा श्याम को लगेगा छप्पन भोग का प्रसाद
श्री श्याम बिहारी मंदिर के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद श्री गुलाबचंद मुकेशकुमार मित्तल के सौजन्य से बाबा श्याम को अर्पण कर अपनी मनोकामना अर्जी लगायेंगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर भक्तों द्वारा केक काटा जायेगा
19 फरवरी को श्री श्याम बिहारी मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर भजन संध्या के दौरान 13वां श्री श्याम बिहारी मंदिर में श्री सोनु अग्रवाल एवं श्री राजा अग्रवाल के द्वारा केक काटर प्रसाद वितरण किया जावेगा।
बाबा श्याम को लगेगा सवामणी का प्रसाद
श्री श्याम कुटुम्ब द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर बाबा श्याम को अनेग भक्तों द्वारा सवामणी का प्रसाद श्री बनारसीदास कैलाशचंद, खरसिया, श्री राजेन्द्र अग्रवाल जी (के.बी.), श्री गुप्त श्याम प्रेमी, श्री अमित अग्रवाल दादुराम टेऊेडर्स उस्लापुर बिलासपुर, श्री बाबुलाल संतकुमार शर्मा, खरसिया द्वारा अर्पण कर भक्तों के बिच वितरण किया जावेगा।

You Might Also Like

प्रत्येक व्यक्ति तक सुदर्शन क्रिया पहुंचे, हर चेहरे पर मुस्कान हो : विभा अग्रवाल

मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह, सुबह से ही लोग कर रहे मतदान

स्वयं-सेवकों ने विद्यालय परिसर में की साफ-सफाई

सीखना-सिखाना कैंप में बच्चों ने दिखाए अपने-अपने हुनर

ज्योतिष विशारद रत्न से सम्मानित हुए पं.कान्हा शास्त्री

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनटीपीसी लारा में शुरू हुआ बैडमिंटन टूर्नामेंट
Next Article सडक़ दुर्घटना राहत के लिए पीएम कैशलेस व राहवीर योजना पर दिया गया प्रशिक्षण

खबरें और भी है....

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचला, बाप-बेटे की मौके पर मौत, पत्नी व दूसरा पुत्र घायल
उधारी रकम के विवाद पर ब्लेड से हमला
कबाड़ चोरों पर पुलिस की पैनी नजर, दो आरोपी गिरफ्तार
फांसी लगाकर युवक ने दी जान

Popular Posts

बंद राइसमिल के गोदाम में मिला अवैध लकड़ी का जखीरा, 15 से 20 ट्रक तेंदू-खैर के लट्ठा जब्त
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?