NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए रमेश की इलाज के दौरान मौत, बखेड़ा शुरू, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम किया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए रमेश की इलाज के दौरान मौत, बखेड़ा शुरू, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम किया
खरसिया

पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए रमेश की इलाज के दौरान मौत, बखेड़ा शुरू, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम किया

lochan Gupta
Last updated: March 7, 2026 12:16 am
By lochan Gupta March 7, 2026
Share
5 Min Read

खरसिया। जिले के अंतर्गत खरसिया विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद विचलित करने वाली खबर सामने आई है। परसकोल हत्याकांड की जांच के दौरान संदिग्ध के तौर पर हिरासत में लिए गए ग्रामीण रमेश चौहान (45 वर्ष) की आज रायपुर के डीकेएस अस्पताल में मौत हो गई। 03 मार्च को पूछताछ के लिए खरसिया थाने बुलाए गए ग्रामीण की मौत ने अब कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कैसे शुरू हुई यह कहानी?

परसकोल गांव के एक खेत में 35 वर्षीय अनिल चौहान की लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए खरसिया पुलिस संदेह के आधार पर गांव के कई लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। इसी सिलसिले में 2 मार्च को पुलिस रमेश चौहान को भी थाने ले गई, क्योंकि हत्या की रात उसे मृतक के साथ देखा गया था। 2 मार्च को दिनभर चली पूछताछ के बाद रमेश रात को अपने घर वापस आ गया था। अगले दिन सुबह उसे फिर से थाने बुलाया गया वो थाने गया लेकिन कुछ ही घंटों बाद गांव के सरपंच को फोन आया कि रमेश की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जब घबराए परिजन अस्पताल पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए।

पिकअप में लादकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे थे परिजन

रमेश की गंभीर हालत देखकर परिजनों का सब्र टूट गया। बेबस और आक्रोशित ग्रामीण रमेश को पिकअप वाहन में लादकर सीधे एसडीएम प्रवीण तिवारी के दफ्तर पहुंच गए। वहां मृतक की पत्नी और भाई ने रो-रोकर प्रताडऩा के आरोप लगाए। स्थिति को भांपते हुए एसडीएम ने तत्काल 5000 की आर्थिक मदद दी और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कराया।

घरवालों ने लगाए संगीन आरोप

परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेहद संगीन हैं। रमेश की पत्नी का कहना है कि सुबह रमेश बिल्कुल स्वस्थ हालत में खरसिया थाना गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने गांव के सरपंच को सूचित किया कि उसकी तबीयत बिगड़ गई है। जब परिजन अस्पताल पहुंचे, तो रमेश के शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त हो चुका था और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। रमेश के परिजनों का सीधा आरोप है कि पुलिसिया पूछताछ के दौरान रमेश के साथ बर्बरता की गई, जिसके कारण उसकी तबीयत खराब हुई है।

नशे की हालत में थाने आया था वह- एसडीओपी

इस संवेदनशील मामले में पुलिस प्रशासन का रुख भी स्पष्ट है। एसडीओपी प्रभात पटेल द्वारा जारी वीडियो बयान में कहा गया है कि रमेश चौहान आदतन शराबी था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर वह अत्यधिक नशे की हालत में थाने पहुंचा था, जहां उसकी तबीयत बिगडऩे पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का दावा है कि उन्होंने मानवीय आधार पर परिजनों को तुरंत सूचित किया था और मारपीट के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

डेथ सर्टिफिकेट में खुलासा

रायपुर के डीकेएस अस्पताल द्वारा जारी डेथ सर्टिफिकेट ने इस पूरे मामले में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टरों ने रमेश की मृत्यु का मुख्य कारण ‘इंट्रापैरेन्काइमल हेमरेज’ बताया है, जिसका सीधा अर्थ है दिमाग के अंदरूनी हिस्से में भारी रक्तस्राव मेडिकल जानकारों के अनुसार, दिमाग की नसें इस तरह तभी फटती हैं जब या तो सिर पर कोई गंभीर अंदरूनी चोट लगी हो या फिर अचानक मानसिक तनाव और अत्यधिक भय के कारण ब्लड प्रेशर अनियंत्रित स्तर पर पहुंच गया हो।

मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच

एनएच 49 पर चल रहे चक्का जाम के दौरान खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी व एसडीओपी प्रभात पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और विधायक उमेश पटेल के साथ उन्होंने चर्चा की। विधायक उमेश पटेल ने ग्रामीणों की मांग से उन्हें अवगत कराते हुए बताया कि घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं मृतक रमेश चौहान की पत्नी को कलेक्टर दर पर नौकरी दिये जाने को लेकर आवेदन सौंपा। इस पर एसडीएम प्रवीण तिवारी ने मृतक की पत्नी को नौकरी व मुआवजा संबंधित आवेदन उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर शीघ्र निराकरण करवाने तथा घटना की मजिस्ट्रियल जांच करवाने के लिए आश्वस्त किया। वहीं पुलिस विभाग की ओर से भी खरसिया थाना प्रभारी को लाईन अटैच करने का आश्वासन दिया गया, तब कहीं जाकर चक्का जाम समाप्त हो सका और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

You Might Also Like

व्रतियों अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

एसआईआर 2.0 के तहत बीएलओ घर-घर बांट रहे गणना-पत्रक, आवश्यक दस्तावेज रखें तैयार

प्रत्येक व्यक्ति तक सुदर्शन क्रिया पहुंचे, हर चेहरे पर मुस्कान हो : विभा अग्रवाल

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सदस्यों एवं वॉलंटियर्स को मिलेगी विशेष छूट

खरसिया के खिलाडिय़ों ने दिखाया हुनर, जीते गोल्ड और सिल्वर मेडल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा ने किया संगठन विस्तार, चूड़ामणि बनें भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी
Next Article पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शंकर बरेठ गिरफ्तार

खबरें और भी है....

सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
बेकाबू यात्री बस निर्माणाधीन मकान में घुसकर पलटी
परसकोल हत्याकांड : 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
सडक़ को लेकर गेरवानी-सराईपाली रोड में चक्काजाम
गोड़अम्बा में हुई बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का इलाज जारी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सडक़ निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं होगा-सीएम साय, लापरवाही पर कार्रवाई और ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?