घरघोड़ा। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर के सामने खड़ी स्कूटी चोरी होने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार, आज 18 सितम्बर को वार्ड नंबर 10 निवासी सुनील शर्मा के घर के सामने से शुक्रवार दोपहर करीब 12:10 बजे स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध चोर घरघोड़ा बस स्टैंड और छाल रोड स्थित नवापारा टेंडा के सीसीटीवी कैमरों में भी नजर आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोर की पहचान एवं तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल घरघोड़ा थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी के मामले में पुलिस की जांच जारी है।



