NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओडिशा-बिहार में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ओडिशा-बिहार में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद
रायपुर

ओडिशा-बिहार में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद

300 से ज्यादा नेताओं की लगी चुनावी ड्यूटी, दिवाली के बाद रवाना हुए दिग्गज

lochan Gupta
Last updated: October 24, 2025 11:48 pm
By lochan Gupta October 24, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव और ओडिशा उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं पर बड़ा भरोसा जताया है। छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक से लेकर संगठन पदाधिकारियों तक करीब 300 नेताओं को चुनावी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओडिशा और बिहार दोनों राज्यों में छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता चुनावी प्रचार करेंगे। बिहार में इस बार दो चरणों में मतदान होना है। चुनावी माहौल तेज होते ही छत्तीसगढ़ के कई दिग्गज नेता वहां पहुंच चुके हैं। इनमें सांसद संतोष पांडेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन सहित कई नेता शामिल हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल को बिहार की 50 से ज्यादा विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। वे पिछले कई दिनों से वहीं डटे हुए हैं और चुनावी रणनीति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव की बिहार में सभाएं प्रस्तावित हैं। डिप्टी सीएम साव 3 नवंबर को बिहार जाएंगे, जबकि 6 नवंबर को वे ओडिशा के नुवापाड़ा उपचुनाव के लिए सभा करेंगे।
प्रदेश के मंत्री लखनलाल देवांगन को बिहार की दो विधानसभाओं की जिम्मेदारी मिली है। वे दीपावली से पहले ही वहां पहुंच गए थे। त्योहार मनाने के लिए अल्प अवधि के लिए रायपुर लौटे और अब फिर से अपनी ड्यूटी पर लौट गए हैं। सांसद संतोष पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, नान के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव सहित अन्य नेता भी दीपावली पर लौटने के बाद फिर से बिहार रवाना हो चुके हैं। भाजपा संगठन का कहना है कि छत्तीसगढ़ से भेजे गए नेता बिहार और ओडिशा दोनों जगहों पर पार्टी की चुनावी ताकत को और मजबूत करेंगे। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया, कांग्रेस के घासीराम माझी और बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया आमने-सामने हैं।
छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसी क्रम में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से कहा, पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा, नुआपाड़ा में भाजपा की ही जीत तय है। भाजपा महिला मोर्चा की करीब 100 पदाधिकारी भी बिहार के अलग-अलग जिलों में महिलाओं के बीच संपर्क अभियान चलाएंगी। इसी तरह भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) के कई कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान चला रहे हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में औद्योगिक विकास को मिल रही है नई दिशा

एन माही फिल्म्स और मां देवी फाउंडेशन के नेतृत्व में फिल्म जानकी के कलाकारों ने किया जवारा विसर्जन का भव्य स्वागत

प्रदेश के 6 जिलों में एसीबी की रेड

सीएम साय ने वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का किया शुभारंभ

अरपा-भैंसाझार 3.42 करोड़ का मुआवजा घोटाला, आरटीओ सस्पेंड

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 6-6 महीने के लिए हो सकती है कांग्रेस-जिलाध्यक्षों की नियुक्ति
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की एक और घोषणा पर लगी मुहर, 9 नए नर्सिंग कॉलेजों का होगा भवन निर्माण, 78 करोड़ 15 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

खबरें और भी है....

पीएम मोदी का प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय व त्रुटिरहित- सीएम साय
सीएम साय की घोषणा पर लगी मुहर, 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती
प्रतिबंधित लकडिय़ों से भरी ट्रक पकड़ाई, लाखों की ईमारती लकड़ी जब्त
पंकज कोंडागांव तो प्रफुल्ल बने सक्ती के नए एसपी, 7 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर
2 दोस्तों ने की युवक की हत्या, शराब के बहाने बुलाया, रॉड से मारा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी का प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय व त्रुटिरहित- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?