NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ढाबे में बत्ते पीट-पीटकर युवक की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ढाबे में बत्ते पीट-पीटकर युवक की हत्या
रायपुर

ढाबे में बत्ते पीट-पीटकर युवक की हत्या

कुक से विवाद, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: November 27, 2025 12:02 am
By lochan Gupta November 27, 2025
Share
2 Min Read

रायपुर। आरंग में नेशनल हाईवे-53 के एक ढाबे में एक युवक की बत्ते से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक का ढाबे के कुक से झगड़ा हो गया था। विवाद बढऩे पर कुक ने उसके सिर पर बत्ते से वार कर दिया। युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, लवली ढाबा के स्टाफ क्वार्टर में मंगलवार शाम पुलिस को हत्या की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के माथे पर गहरी चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का संदेह जताते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया।
थाना प्रभारी ने बताया कि लवली ढाबा पिछले दो दिनों से बंद था। मौके पर मौजूद तुमगांव के रहने वाले ढाबा मिस्त्री चुन्नू टंडन (35) को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कबूल किया कि जब वह ढाबे में पहुंचा तो एक अज्ञात व्यक्ति स्टाफ क्वार्टर में मौजूद था। उसे वहां से जाने को कहने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसके दौरान उसने लकड़ी के बत्ते से युवक के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि वह किसी ट्रक का हेल्पर था और रुकने के लिए जगह तलाशते हुए ढाबे पर पहुंचा होगा। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। आरोपी चुन्नू टंडन को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरंग पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You Might Also Like

प्रदेश के पंचायत सचिवों का होगा शासकीयकरण

कांग्रेस की समीक्षा बैठक में प्रत्याशियों का फूटा गुस्सा, प्रदेश प्रभारी ने दिया एकजुटता का संदेश

विधानसभा में ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : सीएम

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री साय

कंपनसेशन सेस पुनर्गठन के लिए गु्रप ऑफ मिनिस्टर्स का गठन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में रेलवे की महिला टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Next Article आस्था का सम्मान: लोदाम छठ घाट तक पक्का मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?