NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झगरपुर तितली पहरी रोड में हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > झगरपुर तितली पहरी रोड में हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुरनगर

झगरपुर तितली पहरी रोड में हुई लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: October 5, 2025 11:46 pm
By lochan Gupta October 5, 2025
Share
5 Min Read

जशपुरनगर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के झगरपुर तितली पहरी रोड में हुई लूट का जशपुर पुलिस ने खुलासा किया है, आरोपियों ने स्विफ्ट कार अड़ा कर मोटर साइकल व मोबाइल लुटे थे, पुलिस स्विफ्ट कार की कलर से लुटेरों तक पहुंची पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए, मोटर सायकल, मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार के सज्ञथ दो लुटेरे को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकाररी अनुसार 3 अक्टूबर को प्रार्थी प्रदीप नागेश उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम कोट, थाना बतौली, जिला सरगुजा ( छ ग) ने थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि दिनांक 02.10.25 को वह अपने गांव से अपने दो साथियों के साथ, थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बा डांड में अपने फूफा के यहां मेहमान आया था, शाम को वे तीनों अपने फूफा के घर में खाना खाए, फिर रात्रि करीबन 09.30 बजे, वे तीनों अपने फूफा के घर से, अपने गांव जाने के लिए निकले थे, वहां से वे अपने फूफा की मोटर सायकल को भी ले लिए थे, एक मोटर साइकल में उसके दोनों साथी बैठे थे, व फूफा की हीरो ड्रीम युवा मोटर सायकल क्रमांक सीजी-13 यूई-0132 को प्रार्थी चला रहा था, प्रार्थी आगे आगे चल रहा था, व उसके साथी पीछे मोटर साइकल में आ रहे थे, कि इसी दौरान करीबन 10.00 बजे रास्ते में झगरपुर, तितली पहरी जंगल रोड के पास, अचानक एक लाल रंग का स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-14 एमआर-8526 प्रार्थी के मोटर साइकल के आगे रुकी, व कार से दो व्यक्ति डंडा लेकर निकले तथा प्रार्थी से मारपीट करने लगे, इसी दौरान पीछे से प्रार्थी के साथी भी जो दूसरे मोटर साइकल से आ रहे थे, आरोपियों को देखकर भाग गए, तब दोनों आरोपियों में से एक आरोपी जो गूंगा प्रतीत होता था, प्रार्थी की जेब से मोबाइल फोन को निकाल कर अपने पास रख लिया व मोटर साइकल को लूट कर ले गया, तथा दूसरे आरोपी ने प्रार्थी को धमकाते हुए अपने स्विफ्ट कार में जबरन बैठा कर 02-03 घंटे तक घुमाता रहा फिर प्रार्थी को बगीचा तिराहा में उतार कर भाग गया।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल थाना बगीचा में लूट के लिए बी एन एस की धारा धारा 126(2), 140(2), 309,3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध का जांच विवेचना में लिया गया व पुलिस संदिग्ध आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। विवेचना के दौरान पुलिस प्रार्थी द्वारा बताए गए, आरोपियों के हुलिए व लाल रंग की स्विट्फ कार के आधार पर, आरोपियों की पता साजी कर रही थी, साथ ही पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पता चला कि उक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार, झगरपुर निवासी कैलाश यादव उर्फ कृष्णा यादव की है, जिस पर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी कैलाश उर्फ कृष्णा यादव की पता साजी की जाने लगी जो कि ग्राम बगडोल के पास अपने लाल रंग की स्विफ्ट कार में घूमता पाया गया, जिसे कि पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया गया व उसके निशान देही पर उसके दूसरे साथी आरोपी पहलू राम को भी रायकेरा से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए हीरो ड्रीम युवा मोटर साइकल क्रमांक सीजी-13 यूई-0132 व मोबाइल फोन को भी बरामद करते हुए, घटना में प्रयुक्त आरोपियों की लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी-14 एमआर-8526 को भी जप्त कर लिया है।
पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मिंज, अनिल कुमार कामडे, आरक्षक मुकेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि बगीचा क्षेत्रांतर्गत हुए एक लूट की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से लूट की मोटर सायकल व मोबाइल फोन को बरामद कर, लूट में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जप्त करते हुए, उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

You Might Also Like

पुलिस ने दो तस्करों से 22 नग गौ-वंशों को कराया मुक्त

साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़

लापरवाह दो आरक्षक पर गिरी एसएसपी की गाज

13 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय की पहल पर कुनकुरी को मिली 48.81 करोड़ की अमृत मिशन 2.0 की स्वीकृति

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चोरी की बुलेट के साथ पकड़ाया चोर, पहुंचा जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत
Next Article जिले में लगातार हो रही हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?