NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस पर उमड़ी आस्था
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस पर उमड़ी आस्था
जशपुरनगर

अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस पर उमड़ी आस्था

महाशिवरात्रि पर अघोर पीठ आश्रम में गूंजा मंत्रोच्चार, देश-प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालु, अंतिम दिन महाआरती के साथ होगा समापन

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:19 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
3 Min Read

नारायणपुर। नारायणपुर के चिटकवाईन स्थित अघोर परिषद् ट्रस्ट एवं अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम में अघोर परंपरा के महान संत अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल स्थापना दिवस का छठवां वार्षिकोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन के तहत महाशिवरात्रि पूजन, अखण्ड अष्टयाम संकीर्तन, सद्ग्रंथ पाठ, आध्यात्मिक गोष्ठी और विशेष आरती का आयोजन किया जा रहा है। रविवार सुबह लगभग 7:30 बजे बाबा उत्साही राम जी के द्वारा महाशिवरात्रि का विशेष पूजन संपन्न कराया गया। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे आश्रम स्थित मंदिर एवं महाविभूति स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर अखण्ड अष्टयाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालु अघोरानाम परो मंत्र: नास्ति तत्वम गुरौ परम मंत्र का जाप करते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए। आश्रम परिसर में भजन, कीर्तन और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
आयोजन के दौरान श्रद्धालु 24 घंटे सर्वेश्वरी मंदिर एवं समाधि स्थल की परिक्रमा करते हुए निरंतर संकीर्तन में शामिल हो रहे हैं। आयोजन समिति के अनुसार अघोरेश्वर भगवान राम के महानिर्वाण दिवस के पुण्य स्मरण में अखण्ड संकीर्तन का आयोजन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना का अवसर मिल रहा है। सोमवार 16 फरवरी को सुबह महाविभूति स्थल पर विशेष पूजन एवं आरती के साथ अष्टयाम संकीर्तन का समापन किया जाएगा। इसके बाद सफलयोनि सद्ग्रंथ का पाठ एवं आध्यात्मिक गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें अघोरेश्वर भगवान राम के जीवन, उनके सिद्धांतों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला जाएगा। वार्षिकोत्सव के समापन अवसर पर अंतिम पूजन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आश्रम परिसर में पेयजल, प्रसाद वितरण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का विशेष वातावरण बना हुआ है, जिससे नारायणपुर क्षेत्र एक बार फिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है।

You Might Also Like

प्राथमिक शाला छिंदबहरी में अंगना मा शिक्षा, शाला प्रवेश उत्सव के साथ नेवता भोज का हुआ आयोजन

त्रिपल मर्डर का खुलासा: प्रेमी निकला कातिल

‘एक पेड़ मां के नाम’ मुख्यमंत्री साय ने किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

मॉर्निंग वॉक पर निकले 2 मैकेनिक को पिकअप ने कुचला

एनडीआरएफ टीम ने बाढ़ में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय की पहल से नारायणपुर में विकास की पकड़ी रप्तार
Next Article महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा जनसैलाब

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?