NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले में 11 विभिन्न जलाशयों का कराया जाएगा जीर्णोद्धार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > जिले में 11 विभिन्न जलाशयों का कराया जाएगा जीर्णोद्धार
जशपुरनगर

जिले में 11 विभिन्न जलाशयों का कराया जाएगा जीर्णोद्धार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कृषक आर्थिक रूप से होंगे आत्मनिर्भर

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2024 1:10 am
By lochan Gupta August 6, 2024
Share
6 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर जिले में एनीकट योजना के निर्माण, व्यपवर्तन योजना के निर्माण, जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्यो का सुधार, तालाब योजना के तहत् निर्माण, जलाशय योजना, जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इन कार्यो के होने से जिले के किसानों को और अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मत्स्य पालक मच्छली पालन भी कर सकेंगे। इससे कृषकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। साथ ही जिले में जल स्त्रोत में भी वृद्धि होगी।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में एनीकट योजना के निर्माण हेतु 02 कार्य, व्यपवर्तन योजना के 03 कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग के 05 कार्य एवं तालाब योजना के निर्माण की 01 कार्य सहित कुल 11 कार्य जल्द ही कराया जाएगा। जल संसाधन निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड में बनगांव एनकीकट योजना के निर्माण हेतु 05 करोड़ 40 लाख 99 की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके निर्माण से निस्तारी, भू-जल सवर्धन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 170 हेक्टेयर एवं फरसाबहार की बारो एनीकट निर्माण हेतु 07 करोड़ 06 लाख 47 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति की कार्य होने से निस्तारी, भू-जल सवर्धन एवं कृषकों द्वारा स्वयं के साधन से 25 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
इसी प्रकार फरसाबहार की भुरसीडांड जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 78 लाख 22 हजार, फरसाबहार की जोरण्डाझरिया जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य हेतु 02 करोड़ 58 लाख 32 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। बगीचा की मैनी व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 04 करोड़ 59 लाख 85 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 120 हेक्टेयर खरीफ एवं 30 हेक्टेयर रबी कुल 150 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की सरईपानी व्यपर्तन योजना के जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य हेतु 04 करोड़ 69 लाख 73 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 243 हेक्टेयर में 189 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति तथा 37.72 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई सहित कुल 280.72 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
बगीचा की गुरम्हाकोना व्यपवर्तन योजना के निर्माण हेतु 04 करोड़ 97 लाख 59 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 146 हेक्टेर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की चुन्दापाठ जलाशय योजना हेतु 05 करोड़ 97 लाख 89 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 300 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। बगीचा की जाड़ाकोना तालाब योजना के निर्माण कार्य हेतु 05 करोड़ 48 लाख 54 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से 194 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
कुनकुरी की बेलसुंगा जलाशय योजन के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईजिंग कार्य हेतु 5 करोड़ 94 लाख 34 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 850 हेक्टेयर में 240 हेक्टेयर की हो रही कमी पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी एवं पत्थलगांव की केराकछार जलाशय योजना के मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्यो का सुधार, 03 नग नये पक्के कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य हेतु 05 करोड़ 69 लाख 80 हजार के प्रशासकीय स्वीकृति के कार्य होने से रूपांकित सिंचाई 445 हेक्टेयर में 249 हेक्टेयार की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
मुख्यमंत्री साय ने राजस्व मामलों को त्वरित निराकरण के दिए हैं निर्देश
पटवारी मुख्यालय में रहकर कर रहे हैं सभी राजस्व मामलों का निपटारा
जशपुरनगर। श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में सांय-सांय काम हो रहे हैं। सभी क्षेत्रों में आम लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उसका निराकरण भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आम लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर राज्य सरकार ने राजस्व मामला को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। जिसके परिपालन में जिले के पटवारी मुख्यालय में ही सभी राजस्व मामलों का निपटारा कर रहे हैं। विदित हो कि कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिले अंतर्गत् तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को लम्बे समय से लगातार एक ही तहसील में पदस्थ रहने के कारण तथा प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से नवीन तहसील में पदस्थापना किए हैं। जिसका असर साफ दिखाई दे रा है। अब पटवारी मुख्यालय में पहुंच कर लोगों की राजस्व मामला का निराकरण कर रहे है, जिससे आम लोगों को आय-जाति, निवास जैसे कई कार्य आसानी से हो रहे है। इसी कड़ी में आज भडिय़ा पटवारी द्वारा मुख्यालय में रहकर लोगों की जाति, निवास एवं अन्य कार्य किया गया।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है।

You Might Also Like

विधायक रायमुनि के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से भडक़ा इसाई समाज

‘तनाव प्रबंधन एवं परामर्श’ कार्यशाला का आयोजन

शहीद जवान ‘नितेश एक्का अमर रहें’ के नारों से गूंजा जशपुर नगर

लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय समन्वय बैठक

गायत्री महायज्ञ एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article शिविर में प्राप्त 432 आवेदन में से 210 आवेदनों को मौके पर ही किया गया निराकरण
Next Article भगवान राम नेत्र चिकित्सा केन्द्र बनोरा में

खबरें और भी है....

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
दीपक बैज के आरोप गैर-जिम्मेदाराना व मनगढ़ंत
पिकअप की ठोकर से बाइक चालक की हुई मौत
कांग्रेस की सोच विकास विरोधी- विजय अग्रवाल
खुले स्कूलों के पट, पहले दिन तिलक लगाकर बच्चें का हुआ स्वागत

Popular Posts

तोड़-फोड़ के प्रभावितों से मिले पीसीसी चीफ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?