रायगढ़। जिले के ब्लॉक तमनार क्षेत्र की सिसकती सडक़ें व अन्य 3 प्रमुख मांगों को लेकर भाजपा ने आज तमनार में चक्का जाम कर दिया है। हुंकराडिपा चौक और झिंगोला से हजारों की संख्याएं भाजपा ने टूटी सडक़ों पर पदयात्रा निकाली है। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सडक़ पर उतर आए हैं।
भाजपा की पदयात्रा से औद्योगिक क्षेत्र तमनार में भारी वाहनों की लंबी कतारे लग चुकी है। भाजपा द्वारा आज पदयात्रा निकालकर बरभाठा चौक में आम सभा गया। बरभाठा चौक पर सभी भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए और कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
सडक़ पर सडक़ ढूंढना मुश्किल
बरसात के बाद तमनार क्षेत्र की प्रमुख रायगढ़- तमनार सडक़ पूरी तरह से टूट चुकी है। सडक़ों पर घुटने पर के गड्ढे बन चुके हैं। आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुकी है। ग्रामीण जान हथेली में लेकर सडक़ों पर मजबूरन चल रहे हैं। गढ्ढो की वजह से लगातार सडक़ों पर हादसे हो रहे हैं। गाडियां फस रही है। सडक़ खुद अपना अस्तित्व तलाश रही है। सडक़ पर सडक़ ढूंढ पाना मुश्किल हो चुका है।
भाजपा नेताओं के द्वारा पद यात्रा के दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। स्थानीय विधायक चक्रधर सिदार के खिलाफ भी नारे लगाये गए। भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र की सडक़ इतनी खराब कांग्रेस की सरकार में हुई है। इससे पहले आज तक इतनी दयनीय स्थिति सडक़ों की नहीं हुई थी। औद्योगिक क्षेत्र तमनार में खराब सडक़ की वजह से व्यापारी वर्ग में भी खासा रोष है। खराब सडक़ होने के कारण लोगों का आगमन पूरी तरह से कम हो चुका है, जिससे व्यापार भी ठप्प पड़ चुका है।
बच्चे शिक्षा से हो रहे वंचित
क्षेत्र के बच्चे अधिकतर तमनार के प्राइवेट और सरकारी विद्यालय में पढऩे के लिए जाते हैं। लेकिन खराब सडक़ की वजह से हुंकराडिपा चौक से तमनार जाने के लिए लोगों को घंटे भर से अधिक का समय लग जा रहा है। लोगों को खराब सडक़ के साथ ही साथ जाम की स्थिति का भी सामना करना पड़ रहा है। जिससे बच्चे समय पर अपने पलकों के साथ स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
भाजपा की 3 प्रमुख मांगें
1.पूंजी पथरा से हुंकराडिपा तक की सडक़ शीघ्र निर्माण किया जाए।
तमनार नगर के लिए अति शीघ्र बाईपास का निर्माण किया जाए।
उद्योगों में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए।
क्षेत्र में किसानों के भू अर्जन के चार गुना की राशि में 30: की कटौती को समाप्त किया जाए