NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद
रायगढ़

खरसिया से चोरी हुई वेन्यू कार दिल्ली से बरामद

डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरी करने वाला कार मैकेनिक गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर दिल्ली में चला रहा था चोरी की कार, डेंट-पेंट कर बेचने की थी तैयारी

lochan Gupta
Last updated: May 14, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta May 14, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। खरसिया शहर से चोरी हुई वेन्यू कार को बरामद करने में चौकी खरसिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इंटर स्टेट स्तर पर कार्रवाई करते हुए चोरी की गई कार को दिल्ली से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से कार मैकेनिक निकला, जिसने पहले से पूरी योजना बनाकर कार की डुप्लीकेट चाबी तैयार की थी और वाहन चोरी कर नंबर प्लेट बदलकर उसका उपयोग कर रहा था। आगे वाहन को डेंटिंग-पेंटिंग कर बेचने की तैयारी थी, लेकिन एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन में चौकी खरसिया पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।
प्रकरण में 06 मई को प्रार्थी संदीप कुमार ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी उपयोग में लाई जा रही वेन्यू कार क्रमांक सीजी 04 एमटी 7666 घर के सामने से चोरी हो गई है। रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें वाहन को एक होटल तक जाते देखा गया। होटल स्टाफ से पूछताछ में उस व्यक्ति की जानकारी मिली जो वाहन लेकर आया था। होटल में जमा पहचान दस्तावेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस मोहम्मद आमिर तक पहुंची, जिसका मोबाइल उपयोग दिल्ली क्षेत्र में पाया गया ।
जांच के दौरान वाहन स्वामी विजय जो प्रार्थी संदीप कुमार का जीजा है ने बताया कि नवंबर 2025 में उसकी वेन्यु कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन की मरम्मत दिल्ली के एक मैकेनिक से कराई गई थी। इसी सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक शिव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल दिल्ली रवाना हुई। लगातार तीन दिन तक पतासाजी के बाद आरोपी मोहम्मद आमिर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पहले ही वाहन की डुप्लीकेट चाबी तैयार कर रखी थी और वाहन के जीपीएस सिस्टम की जानकारी होने के कारण योजनाबद्ध तरीके से खरसिया आकर कार चोरी की। आरोपी ने कार का मूल नंबर बदलकर दिल्ली नंबर प्लेट लगाकर उपयोग करना भी स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर दिल्ली के एमसीडी पार्किंग क्षेत्र से चोरी गई वेन्यू कार बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन को डेंट-पेंट कर दूसरे राज्य में बेचने की योजना थी। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद आमिर, पिता मुस्ताक हुसैन, उम्र 39 वर्ष, निवासी शाहदरा दिल्लीध्हाल मुकाम लोनी गाजियाबाद से करीब 6 लाख रुपये मूल्य की वेन्यू कार बरामद कर विधिवत जब्त की गई। प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धोखाधड़ी की धारा 318 बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी कर खरसिया लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा गया।

You Might Also Like

चक्रपथ में बही कार, महिला ने कूदकर बचाई जान

सर्प दंश से महिला की मौत

तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव

जरूरतमंद लोगों के लिए मेकाहारा में हुआ रक्तदान

डिग्री कॉलेज में पानी व शौचालय की बदहाली

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सट्टा खाईवाल पिंटू हलवाई ने एसएसपी के सामने किया सरेंडर
Next Article प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण-सीएम साय

खबरें और भी है....

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
सट्टेबाज की तस्वीर पर राजनीति करने वाले, भूपेश बघेल को वित्त मंत्री ओपी चौधरी का करारा जवाब
अवैध निर्माण मामले में शिवम होटल संचालक पर जुर्म दर्ज
जानकी होटल में पुलिस की शराब रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार
पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की कम आपूर्ति से लोग हो रहे परेशान

Popular Posts

दिल्ली में बस्तर विकास मॉडल पर मंथन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम साय
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?