NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्रदेश में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्रदेश में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता
रायगढ़

प्रदेश में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 मतदाता

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित

lochan Gupta
Last updated: October 5, 2023 1:34 am
By lochan Gupta October 5, 2023
Share
5 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि प्रदेश में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद आज सभी मतदान केंद्रों में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
आज प्रकाशित सूची के अनुसार राज्य में कुल दो करोड़ तीन लाख 60 हजार 240 मतदाता हैं। इनमें एक करोड़ एक लाख 20 हजार 830 पुरूष मतदाता, एक करोड़ दो लाख 39 हजार 410 महिला मतदाता और 790 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

फर्स्ट टाइम वोटर्स बढ़े

कुल मतदाता- 2 करोड़ 03 लाख 60 हजार 240,

थर्ड जेंडर कुल मतदाता- 790

दिव्यांग कुल मतदाता- 1 लाख 60 हजार 955
प्रदेश में 18 से 19 की उम्र के 7 लाख 23 हजार 771 ऐसे मतदाता होंगे, जो पहली बार वोट करेंगे। पहली लिस्ट में इनकी संख्या 4 लाख 25 हजार 698 थी, इनमें 2 लाख 98 हजार 073 मतदाता बढ़े हैं, जबकि 18 से 22 साल के फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 18 लाख 68 हजार 636 हैं।
नए मतदाताओं के नाम अब भी जुड़ेंगे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम नामांकन दाखिल करने की लास्ट डेट से 10 दिन पहले तक जोड़े जा सकते हैं। इसके बाद मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। इसके अलावा फॉर्म 8 के तहत शिफ्टिंग वाले आवेदन भी इस समय तक लिए जाएंगे।

जिले के 3 विधानसभा में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक

राजनीतिक दलों को सौपी गई मतदाता सूची

रायगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाता सूची के प्रारंभिक प्र्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक के निराकृत फार्म-6, 7 एवं 8 के बारे में जानकारी दी। बैठक में उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति में उपलब्ध करायी। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने प्रतिनिधियों को बताया जिले की चार विधानसभाओं में फार्म-6 के 27 हजार 826, फार्म-7 के 18 हजार 191 और फार्म-8 के 13 हजार 443 आवेदन पत्रों सहित प्राप्त कुल 59 हजार 460 आवेदन पत्र का निराकरण किया गया है। मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन 2 अगस्त से अंतिम प्रकाशन 4 अक्टूबर 2023 की अवधि में जिले के 4 विधानसभा क्षेत्र में 27 हजार 826 मतदाता का नाम जोड़ा (परिवर्धन)गया है तथा 18 हजार 191 मतदाता का नाम काटा (विलोपन) एवं 13 हजार 443 मतदाता का मतदाता सूची में संशोधन किया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने मतदाताओं की संख्या की जानकारी देते हुए बताया कि जिले के तीन विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ी है। उन्होंने बताया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 1 हजार 650, महिला मतदाता-1 लाख 2 हजार 581 एवं तृतीय लिंग 1 है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 16-रायगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 5 हजार 252, महिला मतदाता-1 लाख 4 हजार 986 एवं तृतीय लिंग 17 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 18-खरसिया में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 7 हजार 383, महिला मतदाता-1 लाख 7 हजार 835 एवं तृतीय लिंग 5 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 19-धरमजयगढ़ में पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 3 हजार 915, महिला मतदाता-1 लाख 8 हजार 590 एवं तृतीय लिंग 3 है। इस प्रकार चारों विधानसभा में पुरूष मतदाता की संख्या 4 लाख 18 हजार 200, महिला मतदाता की संख्या 4 लाख 23 हजार 992 तथा तृतीय लिंग 26 है। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 42 हजार 218 है। उन्होंने बताया कि रायगढ़ विधानसभा के 59 मतदान केन्द्र जो सारंगढ़-बिलाईगढ़ में स्थित है। जिसमें पुरूष मतदाता 23 हजार 548, महिला मतदाता 23 हजार 190 तथा तृतीय लिंग 3 है। इस तरह कुल मतदाताओं की संख्या 46 हजार 741 है।

You Might Also Like

तबादले से पटवारियों के मनमानी पर कसेगी लगाम

सरस्वती शिशु मंदिर राजीव नगर में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

इनरव्हील क्लब रायगढ़ स्टील सिटी ने औरदा में किया वृद्धजनों का सम्मान

कांग्रेस के कुनबे में घुस कर भाजपा ने की बड़ी फतह

पीडल्यूडी विभाग की उदासीनता से कीचड़ में चलने को मजबूर ग्रामीण?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article केंद्रीय विद्यालय में निकला नाग सांप, मचा हडक़ंप
Next Article केंद्र सरकार पर बरसे खरगे, कहा-झूठों के सरदार हैं मोदी

खबरें और भी है....

न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही सुनिश्चित करें- सीएम साय
ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला घायल
हाथी के हमले से ग्रामीण की हुई मौत
ग्रामीण ने जंगल में फांसी लगाकर की खुदकुशी
पीएम आवास निर्माण में लापरवाही, तीन पंचायत सचिव निलंबित

Popular Posts

न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही सुनिश्चित करें- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?