रायगढ़्र। शहर की नामचीन सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी के सभी सदस्यगण विगत कई वर्षों से समाज की सेवा कार्य में समर्पित होकर अपना बहुमूल्य योगदान देते आ रहे हैं। क्लब की परंपरा अनुरुप व उच्च पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हर वर्ष नयी कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। इन्हीं दायित्वों का नव्यता देते हुए आगामी 2025 – 26 की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
क्लब के वरिष्ठ सक्रिय पदाधिकारी रोटेरियन विनोद अग्रवाल बट्टीमार ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों की आवश्यक बैठक व पदाधिकारियों के निर्देशानुसार आगामी 2025 – 26 की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत सभी की सहमति से वर्ष 2025 – 26 के नवीन अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव डॉ सतीश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति से क्लब के सभी सदस्यगण अत्यंत ही हर्षित हैं। वहीं आगामी तीन जुलाई को क्लब के तमाम अतिथि विशिष्टगणों व पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति में भव्यता के साथ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसे सफल बनाने में सभी सदस्यगण जुटे हैं।
रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की नयी कार्यकारिणी का गठन
3 जुलाई को होटल श्रेष्ठा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
