NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पुलिस फायरिंग रेंज में दिखेगी हरियाली : एसपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पुलिस फायरिंग रेंज में दिखेगी हरियाली : एसपी
रायगढ़

पुलिस फायरिंग रेंज में दिखेगी हरियाली : एसपी

अब तक 500 से ज्यादा पौधे रोपे, सुरक्षा का भी किया इंतजाम

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta June 23, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। पुलिस लाइन फायरिंग रेंज में पौधरोपण किया जा रहा है। समतल भूमि को हरा-भरा करने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मानसून से पहले पौधरोपण शुरू किया गया। अब तक पुलिस परिवार ने 500 से अधिक पौधे रोप लिए हैं। रायगढ़ पुलिस ने पर्यावरण सरंक्षण की दिशा में मानसून से पहले पौधरोपण की शुरुआत की। उर्दना कलगामुड़ा स्थित पुलिस की फायरिंग रेंज साढ़े चार एकड़ भूमि पर छायादार और फलदार पौधे रोपे जा रहे हैं। रविवार को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने फायरिंग रेंज पहुंचकर पौधरोपण कार्य का निरीक्षण किया और जवानों के साथ मिलकर श्रमदान करते हुए पौधे लगाए। रविवार की सुबह रक्षित केंद्र और एसपी ऑफिस के जवानों द्वारा भी 200 अतिरिक्त पौधे लगाए गए। करीब 15 दिन पहले शुरू हुए इस पौधरोपण अभियान में 500 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फायरिंग रेंज में कई प्रजाति के पौधे लगाए जा रहे हैं। जिसमें पीपल, नीम, शीशम, खम्हार, पेल्टाफार्म, जामुन, अशोक सहित अन्य प्रजाति के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र के बचाव के लिए चारों ओर बांस के भी पौधे लगाकर घेराव किया जा रहा है। पुलिस जवानों के साथ ही उनके परिवार के सदस्य भी पौधा लगाने पहुंच रहे हैं। पुलिस के फायरिंग रेंज में पौधरोपण कर उसे बचाने का भी संकल्प लिया जा रहा है। ताकि पौधे आने वाले दिनों में पेड़ बन सके। इनकी सुरक्षा के लिए चारो ओर सीपीटी खुदाई भी किया गया है। ताकि मवेशी भीतर नहीं आ सके। साथ ही ट्रीगार्ड लगाने के अलावा बांस का घेराव भी किया जा रहा है।
रायगढ़ डीएसपी सुशान्तो बनर्जी ने बताया कि जिले के सभी थाना के पुलिस अधिकारी और स्टाफ पौधारोपण करने में रुचि दिखा रहे हैं। अपने समय अनुसार यहां पहुंचकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर रहे हैं। साढ़े चार एकड़ में अब तक 500 से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं। इनके सुरक्षा का भी इंतजाम किया जा रहा है।

You Might Also Like

सडक़ हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर

67 हाथियों की मौजूदगी के बीच दंपति का किया गया रेस्क्यू

कलेक्टर ने जिपं सीईओ को सौंपा चार्ज

श्रमिकों की जान से खिलवाड़ कर रहा रुपाणाधाम स्टील कंपनी

ओपी ने चाय बनाते हुए महापौर प्रत्याशी जीवर्धन का जारी किया वीडियो

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लॉयंस क्लब रायगढ़ प्राइड का भव्य शपथ ग्रहण समारोह
Next Article रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी की नयी कार्यकारिणी का गठन

खबरें और भी है....

मार्च 2026 में देश नक्सलवाद से होगा मुक्त-अमित शाह
बलेनो ने बाइक सवार को कुचला
शराबी पति ने पत्नी व दो बच्चें को उतारा मौत के घाट
सिटी स्कैन मशीन के पार्ट्स बदलकर की गई धोखाधड़ी
बस डिपो के पास खून से लथपथ मिला युवक

Popular Posts

मार्च 2026 में देश नक्सलवाद से होगा मुक्त-अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?