सारंगढ़। झीरम शहीद स्व. नंदकुमार पटेल जी एवं स्व. दिनेश पटेल की समाधि स्थल पहुँच कर सर्व प्रथम शांति बगिया नंदेली में पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात सारंगढ विधायक कार्यालय में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मौन धारण किया गया। विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि झीरम घाटी में हमने कांग्रेस का वरिष्ठ नेताओं को हमेशा के लिए खो दिया उनकी शहादत से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल है। बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि झीरम हादसे को आजाद भारत की सबसे बड़ी वारदात बताया। इस घटना ने राज्य की भाजपा सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी थी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने कहा झीरम घटना भाजपा के साजिश का हिस्सा था, तत्कालिन प्रदेश सरकार द्वारा इस घटना की जॉच नही कराने के कारण कई प्रकार के सवाल खड़े होने स्वाभाविक था। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि उस वक्त जब यह घटना हुई, यह कांग्रेस के पक्ष में एक अच्छा सकारात्मक वातावरण बन रहा था। संभावित नतीजों के जानकार इस तरह का जाल बुना गया जिससे छत्तीसगढ़ की राजनीति दागदार हो गई। विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े न कहना था कि कांग्रेस नेताओं की शहादत कभी भी व्यर्थ नही जाएगी और इसके परिणाम नए सूर्योदय के रूप में सामने आगा। ब्लॉक अध्यक्ष साहू ने कहा कि उन शहीदों के सपनों को पुरा करने का हम सब का कर्तव्य है। विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे ने कहा कि झीरम घाटी की इस घटना को हम नही भुल पाए और कभी भूल भी नही पाएंगे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष बाजपेयी ने कहा कि झीरम घाटी की घटना में नक्सलियों ने जो तांडव मचाया जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कुल 32 लोग शहीद हुए। इस काले दिन को छत्तीसगढ़ के वासी कभी नही भुल सकते। उक्त कार्य क्रम के प्रारंभ में शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद नेताओं के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार,ब्लॉक अध्यक्ष पुरषोत्तम साहू,नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल,ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चंद्रा, कोसीर ब्लॉक कांग्रेस प्रतिनिधि विष्णु चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय दुबे, विधायक प्रति निधि गनपत जांगड़े व अजय बंजारे, न.पा. उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार,प्रदेश सचिव विक्की आहूजा,सेवादल महिला संगठन अध्यक्ष मंजू आनंद,महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल,जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज,पूर्व न.प.अध्यक्ष नीतीश बंजारे,अनुसूचित प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप अंनत,रविंद्र नंदे, अशोक अग्रवाल, छेदु साहू, इशरत खान, राकेश जाटवर, अश्वनी चंद्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम बाजपेयी, एन एस यू आई जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा,बिक्कू मालाकार,सागर दीवान,राजेन्द्र वारे, मनीष महाजन, नावेद खान,अजीत मिश्रा, दुर्गेश स्वर्णकार, अंकित पटेल, सोमू यादव, हेमंत चंद्रा,धीरज बहिदार, अज्जू खान, चेतन्य, हर्ष बंजारे, मनीष मालाकार, लखन यादव, डिलेश्वर निषाद, लोभा सिंह, चारु शर्मा, आकाश पांडेय, धनेश भारद्वाज, राहुल मैत्री, विशाल आनंद, राज कमल अग्रवाल के साथ अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।
विधायक कार्यालय सारंगढ़ में झीरम शहीदों दी गई श्रद्धांजलि
