खरसिया। आज शनिवार को खरसिया में भारतीय सेना के सम्मान में पुलिस प्रशासन द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी तिरंगा यात्रा पुलिस चौकी से प्रारंभ होकर संपूर्ण खरसिया नगर का भ्रमण करते हुए पुन: पुलिस चौकी पहुंची जोश से भरे पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों राजनेताओं पत्रकारों स्कूली बच्चों और आम नागरिकों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वीर जवानों की जय’ नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया इस तिरंगा यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तिरंगा यात्रा में खरसिया विधायक उमेश पटेल छाया विधायक महेश साहू नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग उपाध्यक्ष बंटी सोनी सभी पार्षद जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल रविंद्र गबेल कांग्रेस भाजपा एवं अन्य राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता तहसीलदार लोमेश कुमार मिरी नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल डॉ डीपी पटेल एसडीओपी प्रभात पटेल थाना प्रभारी राजेश जांगड़े चौकी प्रभारी अमित कुमार तिवारी भूतपूर्व और वर्तमान सैनिक पुलिस थाना एवं चौकी पुलिस प्रशासन और खरसिया के अलग-अलग संगठनों के साथ युवा महिलाएं बच्चे प्रबुद्ध नागरिक वकील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवनारायण राठौर पूर्व अध्यक्ष भोगीलाल यादव पत्रकार शामिल हुए इस दौरान लोगों ने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम किया भारत माता की जय के नारे लगाए और कहा, हम देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार है। शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर विधायक उमेश पटेल कमल गर्ग और महेश साहू द्वारा माल्यार्पण अर्पित किया गया एवं देश के शहीदों को नमन किया गया इस दौरान सभी ने भारत माता की जय वंदे मातरम वीर शहीद जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस अवसर पर विधायक उमेश पटेल ने भारतीय सेना के शौर्य को सलामी देते हुए उनके पराक्रम और साहस की प्रशंसा की और कहा कि भारत देश की सेना अग्रणी और विश्व की सबसे मजबूत सेना है देश भक्ति का जज्बा हमारी सेना में कूट-कूट कर भरा है। किसी भी परिस्थिति में दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने में सक्षम है हाल ही में सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बमबारी करते हुए उन्हें जड़ से खत्म कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने भारतीय सेना के शौर्य, वैभव, पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि आज भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरी तरह बदल गया है। आतंकिस्तान को धूल चटाने का ताकत यदि किसी देश में है तो वह भारत में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प का परिणाम ऑपरेशन सिंदूर की सफलता है।भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को न केवल नाकाम किया बल्कि पाकिस्तान के अंदर जाकर आतंकिस्तान को मिट्टी में मिला दिया और पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए कमल गर्ग ने आगे कहा कि आज भारत जिस तरह सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोगों के साथ एकजुट है, यही एकजुटता आगे भी बनी रहे। कार्यक्रम के बाद कमल गर्ग ने पूर्व एवं वर्तमान सैनिकों और उपस्थित लोगों को ऑपरेशन सिंदूर एवं तिरंगा यात्रा की बधाई दी।
सैनिकों के सम्मान में खरसिया में निकली तिरंगा यात्रा
उमेश पटेल कमल गर्ग महेश साहू सैनिक पुलिस राजनीतिक दल पत्रकार आम नागरिक हुए शामिल
