NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिले के सातों जनपद पंचायतों में लहराया भगवा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिले के सातों जनपद पंचायतों में लहराया भगवा
रायगढ़

जिले के सातों जनपद पंचायतों में लहराया भगवा

रायगढ़, खरसिया, धरमजयगढ़, घरघोड़ा,लैलूंगा, पुसौर व तमनार में भाजपा से बने अध्यक्ष- उपाध्यक्ष

lochan Gupta
Last updated: March 6, 2025 12:41 am
By lochan Gupta March 6, 2025
Share
12 Min Read

रायगढ़। आज जिले के सभी जनपदों में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ में जनपद अध्यक्ष-श्रीमती सुजाता चौहान एवं उपाध्यक्ष-रामश्याम डनसेना निर्वाचित हुए। इसी तरह जनपद पंचायत पुसौर में अध्यक्ष-श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान एवं उपाध्यक्ष-श्रीमती खीरमति हेमप्रसाद चौहान, जनपद पंचायत घरघोड़ा में अध्यक्ष- सहनू पैंकरा एवं उपाध्यक्ष- संजय अग्रवाल, जनपद पंचायत धरमजयगढ़ में अध्यक्ष-श्रीमती लीनव राठिया एवं उपाध्यक्ष- शिशु शशि, जनपद पंचायत लैलूंगा में अध्यक्ष-ज्योति भगत एवं उपाध्यक्ष- मनोज कुमार अग्रवाल, जनपद पंचायत तमनार में अध्यक्ष- जगेश्वर सिदार एवं उपाध्यक्ष-श्रीमती गायत्री शत्रुघन बेहरा एवं जनपद पंचायत खरसिया में अध्यक्ष-श्रीमती रामकुमारी राठिया एवं उपाध्यक्ष-डॉ.हितेश गबेल निर्वाचित हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन 6 मार्च को प्रात: 10 बजे से जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में होगा।

रायगढ़ में जनपद में भाजपा का कब्जा

सुजाता बनी अध्यक्ष तो पद पर भाजपा की जीत
सुजाता 11 वोटों से जीतीं

रायगढ़। आज जनपद पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। जिसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को 11 वोटों से हरा दिया है।
जिले के 7 जनपद पंचायत में आज अध्यक्ष के लिए चुनाव निर्धारित समय पर शुरू हुआ। जिसमें रायगढ़ जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 2 दावेदार चुनाव मैदान में थे। भाजपा समर्थित सुजाता सुकलाल चौहान और कांग्रेस समर्थित अनिता पटेल के बीच मुकाबला था। सुजाता चौहान को 18 और अनिता पटेल को 7 मत मिले थे। जिसके बाद विजयी प्रत्याशी को पीठासीन अधिकारी प्रमाण पत्र दिया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए रामश्याम डनसेना निर्वाचित घोषित हुए हैं।
पूर्व सरपंच अब अध्यक्ष बनीं
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष सुजाता सुकलाल चौहान ने बताया कि वे बेलरिया और बनोरा से पूर्व सरपंच थी। अभी चुनाव में जनपद अध्यक्ष बनी हूं। उन्होंने कहा कि मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं और अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करूंगी।

लिनव राठिया बनीं धरमजयगढ़ जनपद अध्यक्ष, शिशुपाल गुप्ता बने उपाध्यक्ष

धरमजयगढ़। जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित जनपद अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार लिनव राठिया ने जीत दर्ज की है। चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा की लिनव राठिया और कांग्रेस की चमेली सिदार के बीच रहा। जिसमें लिनव राठिया को 15 मत मिले, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी चमेली सिदार को 10 मतों से संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ भाजपा ने जनपद पंचायत में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लिनव राठिया का गृह क्षेत्र बाकारूमा है और वे धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक स्व ओम प्रकाश राठिया की बहू हैं। लिनव राठिया को विरासत में मिली राजनीति में लंबे संघर्ष के बाद नेतृत्व का अवसर मिला है। अध्यक्ष पद का परिणाम सामने आने के बाद दोपहर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग शुरु हुई। भारी कशमकश के बीच शिशुपाल गुप्ता जनपद अध्यक्ष पद पर कब्जा करने में सफल रहे। शिशुपाल गुप्ता के पक्ष में 15 और निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 10 वोट मिले। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर हुए चुनाव के परिणाम समान रहा। शिशुपाल गुप्ता नगर से सटे हुए ग्राम पंचायत दर्रीडीह से हैं। भाजपा में वे लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।
बीजेपी में जश्न का माहौल, निकाली विजय रैली
चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों ने नारेबाजी और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत का जश्न मनाया। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने इसे पार्टी की बड़ी सफलता करार दिया और कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। परिणाम के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाइयों का सिलसिला जारी रहा। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने विकास और पारदर्शिता पर जोर देने की बात कही।

सहनू पैंकरा निर्विरोध बने घरघोड़ा जनपद के अध्यक्ष
संजय अग्रवाल मिला उपाध्यक्ष का दायित्व

घरघोड़ा। समर्पण और सेवा भाव के प्रतीक सहनू पैंकरा को सर्वसम्मति से घरघोड़ा जनपद अध्यक्ष चुना गया। उनके निर्विरोध निर्वाचन से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। यह सफलता मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल के कुशल नेतृत्व और संगठन की एकजुटता का परिणाम है। वहीं घरघोड़ा जनपद पंचायत के लिए संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
सहनू पैंकरा इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष के रूप में अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दे चुके हैं। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए सभी सदस्यों ने उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सहनू पैंकरा के नेतृत्व में जनपद क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पैंकरा अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। जनपद अध्यक्ष चुने जाने के बाद सहनू पैंकरा ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबके सहयोग से घरघोड़ा के विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। वहीं घरघोड़ा जनपद पंचायत के लिए संजय अग्रवाल उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

जनपद पंचायत में भी लहराया भगवा

रामकुमारी राठिया अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष बने हितेश गबेल

खरसिया। नगरीय निकाय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक तरफा भगवा फहराते हुए जीत का परचम लहराया था इस जीत की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए भाजपा ने खरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमा लिया जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया 25 में से 16 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल करते हुए कांग्रेस की श्रीमती अर्चना रामलाल राठिया को सात मतों से पराजित किया वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के हितेश गबेल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जनपद पंचायत खरसिया में आज सुबह से ही भारी गहमागहमी नजर आई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता सुबह से ही जोश के साथ नजर आए वही कांग्रेस के गिने चुने कार्यकर्ता नजर आये उनमें प्रारंभ से ही मायूसी साफ नजर आ रही थी। जनपद पंचायत में भाजपा समर्थित 16 एवं कांग्रेस समर्थित 9 प्रत्याशी विजयी हुए थे। वहीं नगर पालिका के रिकॉर्ड दूसरी बार अध्यक्ष बने कमल गर्ग ने कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी सरकार होने के साथ ही नगर पालिका में पूर्ण बहुमत प्राप्त करने के बाद चौथे पहिए के रूप में आज हमने जनपद पंचायत में भी अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाए हैं। अब चार पहिए की गाड़ी क्षेत्र में विकास करते हुए सांय सांय चलेगी क्षेत्र के मतदाताओं के आशीर्वाद एवं भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं का आभार जिन्होंने दिन रात मेहनत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत में अपनी अहम भूमिका निभाई है। वही नवनिर्वाचित जनपद उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को पूर्ण करना हमारी पहली प्राथमिकताओं में रहेगा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करवाना विगत 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार के दौरान ठप पड़े हुए कार्य स्वास्थ्य शिक्षा स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं का क्षेत्र में कांग्रेस का मंत्री एवं विधायक रहने के बावजूद अभाव है, हम स्कूल, कॉलेज, आंगनवाड़ी भवन, अस्पतालों का निर्माण या जीर्णोद्धार जैसी आवश्यकता होगी पूर्ण करेंगे, हर घर नल जल पहुचाने, नए राशन कार्ड बनाने महतारी बंदन की कमियों को दूर करते हुए छूटे हुए हितग्राही बहनों का नाम जोडऩे के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के रुके हुए मकान पूर्ण करवाना उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस सिलेंडर प्रदान करना ग्रामीण क्षेत्र के आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने का कार्य जमीनी स्तर पर करते हुए हम ग्रामीण क्षेत्र का विकास करेंगे।

पुसौर में एक वोट से हार गई कांग्रेस

रायगढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आज जिले के सभी जनपद पंचायत में हुए चुनाव में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव में भी आज भाजपा का परचम लहरा गया। पुसौर में कांग्रेस एक वोट से चुनाव हार गई। सबसे मजेदार कहानी पुसौर की है जहां कहा जा रहा है एक कांग्रेस नेता के कारण वहां की सत्ता हाथ में आते आते रह गई।
जिले में कुल 7 जनपद पंचायत है जिसमें रायगढ़, पुसौर, खरसिया, तमनार, घरघोड़ा, लैलूंगा और धर्मजयगढ़ शामिल हैं। इन सभी जनपद पंचायतों में भाजपा ने बाजी मार दी है। पुसौर में कांटे का मुकाबला रहा जहां कांग्रेस और भाजपा के पास बराबर सदस्य थे लेकिन यहां कांग्रेस एक वोट से पीछे रह गई और भाजपा ने बाजी मार ली। कहा जाता है कि पुसौर में तो पूरी बाजी कांग्रेस के पास थी लेकिन ऐन मौके पर एक कांग्रेस नेता जिन्होंने पुसौर की जिम्मेदारी ली थी उनके हाथ से बाजी खिसक गई। अब सोशल मीडिया में कांग्रेसी उनके बारे में लिख रहे हैं।
घर को लगा दी आग, घर के चिरागों ने
पुसौर क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया में लिखा है कि कांग्रेस को हराने में कांग्रेस का खाल पहनकर घूम रहे नेताओं की बड़ी भूमिका रही। हालांकि उस नेता का नाम तो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि पुसौर में कांग्रेस के पास 12 सदस्य थे, एक सदस्य की जिम्मेदारी एक बड़े कांग्रेस नेता को दी गई थी । वहां से युवा कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष की माता उम्मीदवार थीं। ऐसे में कांग्रेस ने यहां पूरी जोर लगा दी थी। जिस नेता को जिम्मेदारी दी गई थी उन्होंने पार्टी को आश्वस्त भी किया था कि 13 वें सदस्य का जुगाड हो गया है लेकिन अंतिम समय में भाजपा को 13 वोट मिल गए। अब स्थानीय कांग्रेस नेताओं के निशाने पर उक्त कांग्रेसी नेता हैं। कहा जा रहा है कि उन्हीं नेता जी ने खेल कर दिया। सोशल मीडिया में कई लोग पोस्ट लिखकर पार्टी और नेता की लानत मलामत कर रहे हैं।

You Might Also Like

पिकअप चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

राव बने रायगढ़ के कार्यपालन अभियंता

सरिया को यथावत रायगढ़ में नहीं रखे जाने पर फूटा आक्रोश

मकर संक्रांति में केलो महाआरती में उमड़े लोग, उठे हजारों हाथ

जिंदल ठेकेदार की निर्मम हत्या के आरोपी को उम्र कैद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कबाड़ से जुगाड़ बन रहा संजय कॉम्प्लेक्स में मैना जोन
Next Article 11 हजार 396 निवेशकों से साढ़े 54 करोड़ की ठगी

खबरें और भी है....

सीएम साय ने सीसीपीएल के विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
चांपा स्टेशन में एंबुश टिकट चेकिंग अभियान
पिता ने काम करने कहा तो बेटा ने पीट-पीटकर मार डाला
स्टूडेंट्स को सीएम विष्णुदेव साय ने दिए 2-2 लाख
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

Popular Posts

सीएम साय ने सीसीपीएल के विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?