NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किलिमंजारो हिल पर छत्तीसगढ़ की बेटी निशा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > किलिमंजारो हिल पर छत्तीसगढ़ की बेटी निशा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा
रायपुर

किलिमंजारो हिल पर छत्तीसगढ़ की बेटी निशा ने अफ्रीका की सबसे ऊँची चोटी पर फहराया तिरंगा

प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: February 9, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta February 9, 2025
Share
3 Min Read

रायपुर। पर्वतारोही निशा यादव ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊँची चोटी किलिमंजारो (5895 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराया है। बिलासपुर के एक ऑटो ड्राइवर की बेटी के इस कारनामे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है हमें गर्व है। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि निशा की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल है। निशा की सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और समर्पण से कोई भी शिखर असंभव नहीं है।
निशा ने किलिमंजारों पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए एक फ्लैग भी दिखाया। दरअसल सरकार से मिली आर्थिक मदद के बाद ही निशा का अफ्रिका टूर पूरा हो पाया। कुछ महीने पहले बिलासपुर में निशा से मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई थी। निशा को ष्टरू ने 3.45 लाख रुपये की सहायता राशि दी थी। निशा अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर वहां तिरंगा फहराना चाहती है। निशा का सपना है कि 19341 फीट ऊंची चोटी पर चढ़ कर भारत देश का झंडा तिरंगा फहराना। पर उसके लिए 3 लाख 45 हजार रुपए की फीस राह में बाधा बन रही थी। इसके लिए वह स्पांसरशीप की तलाश में भटक रही थी। निशा अब दुनिया की सबसे ऊंची चोंटी माउंट एवरेस्ट फतह कर तिरंगा फहराना चाहती है।
निशा के पिता श्याम कार्तिक यादव ऑटो चालक हैं और मां राजकुमारी यादव गृहणी हैं। निशा 2 बहनों में छोटी है। उनकी बड़ी बहन प्रिया यादव की शादी हो चुकी है। निशा ने मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल से 10वीं 12वीं की कक्षा पास की है। साइंस सब्जेक्ट से 12वीं पास करने के बाद वो बीए की और फिर राजनीति शास्त्र में एमए की पढ़ाई की। निशा को बचपन से ही प्रकृति और पहाड़ों के बीच रहना और पर्वतारोहण पसंद है। कठिन परिश्रम से निशा लगातार सफलता हासिल करती गई। कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। निशा बिलासपुर में भी रोजाना अपना प्रैक्टिस जारी रखती है। इसके लिए बेस्ट स्विमिंग करने के साथ ग्राउंड में जाकर एक्सरसाइज करती है। कई बार निशा को हताशा हाथ लगी पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की तरफ मेहनत करती रही। यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस फतह करने के लिए उन्हें लाखों रुपए फीस भरने की जरूरत थी। तब सीपत स्थित एनटीपीसी ने उनका सहयोग किया था।

You Might Also Like

बजट सत्र के पहले सरकार लेगी कर्ज

एक्शन में नगर निगम : आनंद रेस्टोरेंट पर जड़ा ताला

मुख्यमंत्री की पहल पर सुगमता से हो रही है धान की खरीदी

राज्य स्तरीय पुस्तक आपदा प्रबंधन एवं बचाव का हुआ भव्य विमोचन

राजधानी रायपुर में प्रचंड गर्मी, दोपहर में सडक़े वीरान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दुर्ग में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक रोड शो
Next Article गहने चमकाने का झांसा देकर महिला के जेवरात ले उड़े चोर

खबरें और भी है....

विकास के नाम पर विनाश का शुभारंभ
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने किया रक्तदान
ट्रेलर चालकों के बीच हिंसक झड़प, चार गिरफ्तार
छोटी बहन को मौत के घाट उतारने वाली बहन को उम्र कैद
रायकेरा कैंप से मोबाइल व नगदी की चोरी करने वाला आरोपी जेल दाखिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकास के नाम पर विनाश का शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?