रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज अमेरिका रवाना होंगे। वहां एडीबी की तरफ से आयोजित वर्कशॉप में शामिल होंगे। साव फि़लहाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली से आज देर रात उनकी फ्लाइट है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी जा रहे हैं। अरुण साव अमेरिका में होने वाले एशियन डेवलपमेंट बैंक की अधोसंरचना विकास पर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
पिछले महीने नहीं मिला था वीजा
साव का यह दौरा 20 से 30 अगस्त के बीच विदेश दौरा कार्यक्रम बना था, लेकिन उनका वीजा क्लियर नहीं हुआ था। जिसके बाद वो दिल्ली में रुके, पर वीजा क्लियर नहीं हो पाया। अब उनका वीजा क्लियर हो गया है। लिहाजा उन्होंने तत्काल दौरा कार्यक्रम तैयार कर लिया।
सडक़ तकनीक-परिवहन पर होगा अध्ययन
अपने अमेरिका दौरे को लेकर साव ने कहा कि, एशियन डेवलपमेंट बैंक के द्वारा एक सेमिनार आयोजित किया गया है। सडक़ तकनीक और सडक़ परिवहन को लेकर अध्ययन इसमें होगा। इसी संदर्भ में सेमिनार है उसमें अमेरिका जाना हो रहा है।
राहुल गांधी के देश में बेरोजगारी वाले बयान पर पलटवार करते हुए साव ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी सत्ता के लालच में किस हद तक जा सकते हैं। बार-बार परिलक्षित हुआ हैं। दुनिया को बदनाम करना कांग्रेस की नीति रही है। ये उसी का प्रदर्शन कर रहे हैं। 10 सालों में देश ने जो तरक़्क़ी की हैं, वो राहुल गांधी से देखा नहीं जाता, क्योंकि इनका विकास से कोई लेना देना नहीं हैं।
आज अमेरिका रवाना होंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव
भाजपा सरकार में विदेश यात्रा पर जाने वाले पहले मंत्री, सडक़ तकनीक और परिवहन पर होगा अध्ययन
