NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: तीन अलग-अलग जगहों पर देर-रात भडक़ी आग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > तीन अलग-अलग जगहों पर देर-रात भडक़ी आग
रायपुर

तीन अलग-अलग जगहों पर देर-रात भडक़ी आग

ज्वेलरी शॉप खाक, 4 दुकानें भी चपेट में आई, दो घरों से उठी लपटें

lochan Gupta
Last updated: November 3, 2024 2:14 am
By lochan Gupta November 3, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार रात को शहर के तीन अलग-अगल इलाकों में आग लग गई। एक घटना गोकुल नगर में हुई है, तो दूसरी सप्रे स्कूल के पास एक घर पर लगी थी। इसके अलावा पंडरी इलाके में एक ज्वेलरी शॉप भी आग की चपेट में आ गया। इन तीनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ज्वेलरी दुकान में भडक़ी आग ने बगल में एक फर्नीचर दुकान के अलावा 4 दुकानों को भी चपेट में ले लिया, दुकान में लकड़ी के सामानों के अलावा गद्दे रखे हुए थे, जिससे आग तेजी से फैल गई। पुलिस दुकान के मालिकों से पूछताछ कर नुकसान का आकलन कर रही है।
पहली घटना- पंडरी इलाके के एक ज्वेलरी दुकान में शुक्रवार देर रात अचानक आग की लपटें उठने लगी। बताया जा रहा है कि दुकान का शटर बंद था, जिस वजह से शुरुआत में लोगों को पता नहीं चला। जब अंदर से तेजी से धुआं निकलने लगा तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को शटर बंद होने की वजह से आग बुझाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। ज्वेलरी शॉप में आग बुझाने के लिए शटर गेट पर लगे ताले को तोड़ते हुए फायर ब्रिगेड की टीम।
दूसरी घटना- गोकुल नगर में स्थित एक घर के अंदर रखे पैरा के ढेर में आग लग गई। शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे आग पूरे घर में फैल गई। आशंका है कि ये पटाखे या दिए की वजह से ये आग लगी होगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पा लिया। यह टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला है।
तीसरी घटना- सप्रे स्कूल के पास एक घर पर हुई है। यहां किस वजह से आग लगी है साफ नहीं हो पाया है। लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया और आग फैलने से बच गई। ये कोतवाली थाना क्षेत्र का है। फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने मौके में पहुंचकर कड़ी मशक्कत से आग पर कंट्रोल पाया।

You Might Also Like

पत्नी से लड़ाई करके बियर पिकर महानदी के टीले में सो गया युवक

मुख्यमंत्री-गृहमंत्री ने शहीद जवान को दिया कंधा

पार्टी जिसे टिकट देगी उसका सहयोग करूंगा : बृजमोहन

सीएसपीडीसीएल ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग

नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिलने पर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायपुर, कोरबा, बिलासपुर में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर
Next Article सीएम साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?