NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिताऊ कंडिडेट को लेकर जिला भाजपा में चल रहा मंथन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिताऊ कंडिडेट को लेकर जिला भाजपा में चल रहा मंथन
रायगढ़

जिताऊ कंडिडेट को लेकर जिला भाजपा में चल रहा मंथन

जिला भाजपा चयन समिति की बैठक आज, कांगेस में भी दावेदारों के आ रहे आवेदन

lochan Gupta
Last updated: January 22, 2025 12:17 am
By lochan Gupta January 22, 2025
Share
4 Min Read

रायगढ़। नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा होते ही प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा-कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। भाजपा ने जहां रायगढ़ नगर निगम के 48 वार्डों में पर्वेक्षकों को नियुक्त किया और उनकी रिपोर्ट मिलते ही सूचीबद्ध दावोदारों को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। वहीं नगर पालिका खरसिया व नगर पंचायत पुसौर, किरोड़ीमलनगर, लैलूंगा, घरघोड़ा व धरमजयगढ़ के पार्षद व अध्यक्ष पद के दावेदारों की सूची को भी जिला चयन समिति के समक्ष रखा जाएगा। जिसके बाद यह रिपोर्ट संभागीय चयन समिति को भेजी जाएगी, जहां अंतिम मोहर लगेगी।


नगरीय निकायों की चुनाव की घोषणा होते ही शहर सरकार को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी चयन को लेकर अपनी प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के 48 वार्डों के लिए प्रत्येक वार्ड में एक पर्वेक्षक नियुक्त किया था। जिसने वाड्र्र में जाकर कार्यकर्ताओं से रायमुमारी की और दावेदारों की सूची बनाकर मंडल भाजपा को सौंपी। निगम क्षेत्र के मंडल भाजपा अध्यक्ष ने पर्वेक्षकों द्वारा दी गई सूची पर विचार-विमर्श करने के बाद उसे जिला भाजपा अध्यक्ष को सौंप दी है। यही प्रक्रिया नगर पालिका खरसिया व नगर पंचायत पुसौर, किरोड़ीमलनगर ,लैलूंगा, घरघोड़ा व धरमजयगढ़ के लिए की गई है।
आज जिला भाजपा कार्यालय में भारी गहमा-गहमी का माहौल देखा गया। जिला भाजपा अध्यक्ष अरुणधर दीवान सुबह से लेकर देर शाम तक अलग-अलग मंडलों की बैठक लेते रहे। देर शाम को नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगम के दावेदारों की सूची को क्रमश: अंकित किया,जिसे कल सुबह जिला भाजपा की चयन समिति के समक्ष रखा जाएगा। चयन समिति नगर पालिका व नगर पंचायत के पार्षद पद के प्रत्याशी तय करेगी और उन्हें सूचीबद्ध कर अंतिम मोहर लगाने के लिए संभागीय चयन समिति को भेजेगी। वहीं महापौर पद के लिए भी दावेदारों का पैनल बनाकर प्रदेश भाजपा चयन समिति को भेजा जाएगा, जिसका निर्णय प्रदेशभाजपा चयन समिति करेगी।
कांग्रेस में भी महापौर, अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदारों का आवेदन आ रहे हैं। निगम क्षेत्र के पार्षद पद के दावेदार अपना आवेदन शहर कांग्रेस अध्यक्ष को दे रहे हैं, तो वहीं नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष व पार्षद पद के दावेदार जिला कांग्रेस अध्यक्ष (ग्रामीण) को दे रहे हैं। बताया जाता है कि निगम क्षेत्र के कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां कांग्रेस से एक ही आवेदन आए हैं, जिसका प्रत्याशी होना लगभग तय है। वहीं एक से अधिक आवेदन जिस वार्ड से आए हैं उनका पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस चयन समिति को भेजा जाएगा। साथ ही महापौर व अध्यक्ष पद के दावेदारों का भी पैनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस चयन समिति को भेजा जाएगा, जिसका निर्णय वहीं से होगा।

मंत्री ओपी को रायगढ़ निगम चुनाव में बनाया गया प्रभारी

रायगढ़। प्रदेश भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम सहित प्रदेश के सभी निगमो के लिये प्रभारी मंत्री संगठन प्रभारी तथा संयोजक व सह संयोजक की नियुक्तियां की है। इनमें रायगढ नगर निगम के लिये प्रभारी मंत्री के रूप में ओपी चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निगम चुनाव हेतु अनुराग सिंह देव संगठन प्रभारी बनाये गए हैं, संयोजक व सह संयोजक के रूप में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व सुभाष पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह से प्रदेश के अन्य 9 निगमों में भी भाजपा संगठन ने निकाय चुनाव में सफलता का परचम लहराने के लिये प्रभारियों की नियुक्ति की है।

You Might Also Like

जिला ताईक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष बने खेमराज नायक

बैगा ने नाबालिग को ठीक करने के बहाने किया रेप

वेतन वृद्धि के लिए संविदा कर्मियों ने वित्त व स्वास्थ्य मंत्री से लगाई फिर गुहार

युवा तुर्क विकास केडिया के हाथों में जिला भाजपा महामंत्री की कमान

नवीन जिंदल का चुनाव प्रचार करने कुरुक्षेत्र पहुंचे महेश साहू

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रक की ठोकर बाइक चालक की मौत, दूसरा घायल
Next Article तुष्टिकरण की गंदी राजनीति पर ओपी ने भूपेश बघेल से जवाब मांगा

खबरें और भी है....

ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
बर्थ-डे सेलिब्रेशन के बाद दोस्तों की पेड़ पर फांसी पर लटकती मिली लाश
मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद संदिग्ध, कोतवाली पुलिस जांच में जुटी
बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से हत्या
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, लाखों के जेवरात किए पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
ग्रामीण विकास में सरपंचों की महत्वपूर्ण भूमिका- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?