NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन
रायगढ़

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: March 8, 2026 12:34 am
By lochan Gupta March 8, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों हेतु आशीर्वाद समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन श्री भरत लाल नामदेव प्रभारी प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री सन्नी खांडे एवं श्रीमती मंजू अवस्थी के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों को पुष्प वर्षा कर तिलक एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत भाषण कक्षा चतुर्थ की छात्रा रीतिका देवांगन द्वारा दिया गया। सभी विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक गेम ,क्विज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रखें गये थे जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, विजेताओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर डॉ.मनीषा त्रिपाठी की ओर से अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मंचासीन अतिथियों एवं वरिष्ठ व्याख्याता नंदकुमार पटेल व इरयल टोप्पो द्वारा प्रधान पाठक के कार्यों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को दृष्टांतों व प्रेरणादायक कहानियां सुनाकर शिक्षा, संस्कार और नैतिक आचरण पर बल देते हुए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर उत्कृष्ट परिणाम लाने हेतु सारगर्भित उद्बोधन दिए। वरिष्ठ व्याख्याता इरयल टोप्पो द्वारा पॉंचवी बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने पर उस विद्यार्थी को स्वतंत्रता दिवस में अपनी ओर से सम्मानित करने की घोषणा की जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। कक्षा 5वीं में अध्ययनरत सभी बच्चों को अतिथियों के हाथों से लेखन सामग्री अंतर्गत एक -एक कलम प्रदान किया गया।

You Might Also Like

स्कूल को रसोई उपकरण की सौगात

जिंदगी में जीत हार से ज्यादा महत्वपूर्ण है पूरी क्षमता से खेलना- वित्त मंत्री ओ.पी.

श्री जगन्नाथ चेतना एवं गवेषणा प्रतिष्ठान का आयोजनद्व पुरी में 14 वां वार्षिकोत्सव

एनटीपीसी तिलईपल्ली खदान में अब तक कोई दुर्घटना नहीं-अजय यादव

मुआवजा को लेकर मृतक के परिजन व कंपनी के बीच ठनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष
Next Article एनटीपीसी लारा द्वारा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण

खबरें और भी है....

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
रौनक अग्रवाल ने यूपीएससी में लहराया परचम महेश साहू ने दी बधाई
संघर्ष से सफलता तक: कुरमीभौना की बेटी ने जलाई शिक्षा की मशाल
कृषक उन्नति योजना से किसानों के घर आई दुगुनी खुशियां- सीएम साय
दादा की प्रेरणा, पिता का साथ और मेरे सपने ने पहुंचाया मंजिल तक -अजय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?