NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चिराईपानी हादसे की जांच करने पहुंची कांग्रेस टीम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चिराईपानी हादसे की जांच करने पहुंची कांग्रेस टीम
रायगढ़

चिराईपानी हादसे की जांच करने पहुंची कांग्रेस टीम

कंपनी की लापरवाही से गई गर्भवती महिला की जान, 2 करोड़ मुआवजे की मांग

lochan Gupta
Last updated: June 24, 2026 12:34 am
By lochan Gupta June 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के चिराईपानी स्थित महालक्ष्मी कास्टिंग कंपनी की दीवार गिरने से गर्भवती महिला की मौत के मामले में कांग्रेस की गठित 6 सदस्यीय जांच समिति मंगलवार को घटना स्थल पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों, घायलों और स्थानीय लोगों से चर्चा की। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मामले की जांच के लिए चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को समिति का संयोजक बनाया था। समिति में जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पीसीसी महामंत्री आरती सिंह और निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया को सदस्य बनाया गया है। जांच के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि, ओम रुपेश कंपनी श्रम और सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर रहा है। उनका कहना है कि मजदूरों को दैनिक मजदूरी पर काम कराया जा रहा था और श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा था।
जांच टीम के मुताबिक, करीब 20 फीट ऊंची दीवार की नींव कमजोर थी। साथ ही पानी निकासी के लिए दीवार को कई स्थानों से तोड़ा गया था। सुरक्षा मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं होने के कारण दीवार ढह गई। जिसकी चपेट में आने से गर्भवती महिला रंभा यादव की मौत हो गई, जबकि सुनील यादव और रिंकी यादव घायल हो गए।
दर्ज हो हत्या का मामला
कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रबंधन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण एक महिला की जान गई है। जांच समिति ने आरोप लगाया कि प्लांट प्रबंधन द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है। ग्रामीणों ने तालाब को पाटने और ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत भी समिति के सामने रखी। कांग्रेस नेताओं ने इन मामलों की भी प्रशासनिक जांच कराने की मांग की है।
2 करोड़ मुआवजा देने की मांग
कांग्रेस ने मृतका के परिजनों को 2 करोड़ रुपए और दोनों घायलों को 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। नेताओं का कहना है कि हादसे से प्रभावित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच टीम अस्पताल भी पहुंची। वहां घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि घायलों के इलाज में कंपनी कोई सहयोग नहीं कर रही है और उनका इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से कराया जा रहा है। जांच समिति के सदस्य सलीम नियारिया ने बताया कि, घटनास्थल का निरीक्षण, ग्रामीणों और घायलों से चर्चा के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपकर आगे की कार्रवाई की मांग की जाएगी।

You Might Also Like

ट्रेन से सफर करने वालों को 1 जून से लगेगा झटका

नेशनल स्कूल स्पर्धा में इशमेहर कौर ने फहराया परचम

ट्रेलर की चपेट में आए बाप की मौत, बेटा गंभीर

नगर पंचायत लैलूंगा कि कार्यवाहक अध्यक्ष बनी सुश्री सुरभी कोसरिया

स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article खरसिया में बीज दुकान का औचक निरीक्षण
Next Article बरसात से पहले एक्शन में महापौर, रेलवे ट्रैक पुल पर कराई सफाई

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
रायगढ़ की मिट्टी से निकले ताइक्वांडो के सितारे, पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया
यात्री ट्रेनों में नहीं थम रहा चोरी की वारदात
पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आपसी सौहार्द, शांति एवं अनुशासन के साथ मनेगा मोहर्रम पर्व

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?