खरसिया। पूर्व खरसिया विधानसभा प्रत्याशी भाजपा के कद्दावर नेता महेश साहू द्वारा आज खरसिया क्षेत्र के धान उपार्जन केंद्रों में जाकर धान खरीदी का जायजा लिया एवं धान बेचने आये किसानों से धान बिक्री के संबंध में विस्तृत बात की उन्हें धान बेचने में कोई परेशानी या किसी प्रकार की कोई शिकायत तो नहीं है वजन तोल बराबर लिया जा रहा है उपस्थित किसानों ने बताया कि धान खरीदी अच्छी तरह की जा रही है उन्हें किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। इस संबंध में महेश साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी द्वारा किसानों की मेहनत कर सच्चा सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिले इस फैसले से छत्तीसगढ़ के सभी किसानों में उत्साह देखा जा रहा है उनके चेहरे पर खुशी झलक रही है। आज मेरे द्वारा सभी धन उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं धान खरीदी सूचारु एवं पारदर्शी तरीके से हो रही है क्या नहीं इस संबंध में अन्नदाता किसानों से बात की एवं समिति प्रबंधक और कर्मचारियों से टोकन अनुसार किसानों से धान खरीदी करने किसानों द्वारा लाए गए धान की मात्रा, आर्द्रता का प्रतिशत, बारदाने उपलब्धता, चबूतरा, धान से भरी बोरियों का समुचित ढंग से रखरखाव, स्टेकिंग, ढंकने के लिए तारपोलिन का इंतजाम करने तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखने की हिदायत भी दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है जिससे किसानों की मेहनत का सही मूल्य प्राप्त हो रहा है तथा उनकी मेहनत साकार हो रही है। सरकार किसानों मजदूर एवं सर्वहारा वर्ग के सभी लोगों की जरूरत का ध्यान रख रही है तथा किसानों की मेहनत का सच्चा सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया है की उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिल सके। समर्थन मूल्य में धान खरीदी किए जाने से वहां उपस्थित किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें हमारी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो रहा है इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी के आभारी हैं और उनका हृदय से धन्यवाद करते हैं।