रायगढ़। जिले में युवक कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा है। धान अधिक तौल रहे हैं। कांग्रेसियों पर फर्जी स्नढ्ढक्र हो रहे हैं। युवक कांग्रेस के नेताओं ने 10 बिंदुओं में अपनी मांगों का रखते हुए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे
दरअसल, शुक्रवार को युवक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी से बाइक रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।आरोप लगाया कि लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। जिले में आए दिन घटनाएं घटित हो रही है।
स्थानीय युवकों नहीं मिल रही नौकरी
कांग्रेसियों ने अपने आवेदन में यह भी कहा कि उद्योगों में स्थानीय युवकों को नौकरी भी नहीं दी जा रही है। उद्योगों के कारण रायगढ़ में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है। रायगढ़ से धरमजयगढ़ समेत शहर की सडक़ें भी जर्जर हैं। इस कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही हैं। ओवरलोड भारी वाहनों के कारण जिलेवासी भी परेशान हैं।
फर्जी एफआईआर दर्ज कर रहे
युवक कांग्रेसियों का कहना है कि कांग्रेसियों पर लगातार फर्जी एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। इस तरह कई बिंदुओं पर कलेक्टर के नाम आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में विचार कर समस्याओं का निराकरण किया जाए। अगर जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं होती है। आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेशभर में अव्यवस्था बनी है
युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष जयसवाल ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है। प्रदेशभर में अव्यवस्था बनी हुई है। किसानों के साथ वादाखिलाफी की जा रही है। नशे का व्यापार बढ़ रहा है। रायगढ़ जिले में अपराध बढ़ रहा है। इसके बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस वजह से विफल सरकार के खिलाफ अलग अलग 10 बिंदुओं में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा
एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि युवक कांग्रेस ने अलग अलग मुद्दों को लेकर आवेदन दिया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि जो समस्याएं हैं उनका निराकरण किया जाएगा।
ये रहे शामिल
युवा नेताओं के साथ कांग्रेस के नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महामंत्री शाखा यादव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,आरिफ हुसैन ,अरुणा चौहान,संतोष बोहिदार, सत्यप्रकाश शर्मा,मिलन मिश्रा,अशोक सोनी, मिंटू, सौरभ अग्रवाल,मसीह,आशीष शर्मा मौजूद रहे। मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल,दुर्गा मालाकार,ब्लॉक अध्यक्ष शुभम सिंह,रवि यादव भुवनेश्वर साहू,महासचिव अनुराग गुप्ता,नितेश ठेठ वार, दुलाल शर्मा,शिव चौहान,सजन श्रीवाश,अखलाक खान, सुजय रॉय,वैभव पटेल, खीरसागर पाइक,दीनू देवांगन, करण वैष्णव, लक्ष्मी पाइक जग्गू ठाकुर एवं सैकड़ों की संख्या में नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों से वादाखिलाफी कर रही सरकार- कांग्रेस
समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा, शहर में निकाली बाइक रैली, कहा- कांग्रेसियों पर दर्ज हो रही फर्जी एफआईआर
