NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा और सारोकारों की नई प्रतिबद्धता रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने विन्नी सलूजा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > सेवा और सारोकारों की नई प्रतिबद्धता रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने विन्नी सलूजा
खरसिया

सेवा और सारोकारों की नई प्रतिबद्धता रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने विन्नी सलूजा

विगत कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर लगी सर्वसम्मति की मुहर

lochan Gupta
Last updated: July 12, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta July 12, 2026
Share
7 Min Read

कैलाश शर्मा/ खरसिया। मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकारों के लिए वैश्विक स्तर पर विख्यात संस्था ‘रोटरी क्लब इंटरनेशनल’ की खरसिया इकाई का विधिवत पुनर्गठन किया गया है। विगत कार्यकाल में सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करने और जरूरतमंदों की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ऊर्जावान समाजसेवी जगमीत सिंह विन्नी सलूजा को सर्वसम्मति से पुन: अध्यक्ष पद की महती जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक मजबूती को गति देने के लिए नई कार्यकारिणी में सेवा और सरोकारों की नई प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए ?अमोल अग्रवाल को सचिव और रितेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की पुन: दूसरी बार मिली जिम्मेदारी। ?इस पुनर्गठन के बाद नगर के प्रबुद्ध जनों ने उम्मीद जताई है कि रोटरी क्लब आने वाले समय में जनसेवा के क्षेत्र में और भी नए आयाम स्थापित करेगा। ?विगत कार्यकाल की वे ऐतिहासिक कडिय़ां जो पुनर्गठन का आधार बनीं विन्नी सलूजा के पिछले कार्यकाल को केवल आयोजनों तक सीमित नहीं माना जा सकता बल्कि उन्होंने ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट’ बुनियादी ढांचे के विकास और प्रत्यक्ष जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां?

नई पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना का संचार

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय नवीन प्राथमिक शाला एवं एकेडमिक ब्राइट बचपन स्कूल रजघट्टा में गरिमापूर्ण ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मिठाइयां तो बांटी ही गईं, साथ ही स्कूली बच्चों में देशभक्ति का जज्बा और गहरा करने के उद्देश्य से उन्हें शहर के मल्टीप्लेक्स में ले जाकर राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत ‘बॉर्डर 2’ फिल्म का विशेष शो दिखाया गया।

सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सामाजिक मिलन समारोह

समाज के सभी वर्गों के बीच आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने के लिए साल भर विविध सांस्कृतिक और पारंपरिक उत्सवों का ताना-बाना बुना गया। इसमें महिलाओं के लिए ‘तीज महोत्सव’, मकर संक्रांति पर ‘पतंगोत्सव’ नववर्ष के स्वागत में रूहानी सूफी संगीत की महफिल, और विजयादशमी के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन शामिल रहा, जिसने नगर की सांस्कृतिक पहचान को और समृद्ध किया। साथ ही विभिन्न सामाजिक धार्मिक आयोजनों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था। गर्मी के मौसम में प्याऊ खोलकर शुद्ध पेयजल और शरबत पिलाते हुए ग्रामीणों राहगीरों को राहत प्रदान करने के कार्य किए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार पेइंग वार्ड का निर्माण

स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को देखते हुए रोटरी क्लब ने सिविल अस्पताल खरसिया मरीजों और आमजनों की सेवा करने का बीड़ा उठाया। क्लब के प्रयासों से सरकारी अस्पताल के भीतर निजी कॉर्पोरेट अस्पतालों की तर्ज पर एक उच्च स्तरीय, सर्व सुविधायुक्त पेइंग वार्ड का निर्माण कराया गया। आज यह वार्ड क्षेत्र के मध्यम और जरूरतमंद परिवारों के लिए नाममात्र के शुल्क में स्तरीय चिकित्सा का एक बड़ा सहारा बन चुका है।

वंचित वर्ग के बच्चों के साथ ‘अपनत्व की दीपावली’

पारंपरिक दान-पुण्य से आगे बढक़र क्लब ने सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। दीपावली के पावन अवसर पर गरीब बस्तियों के वंचित और मजदूरों के बच्चों को न केवल पटाखे और मिठाइयां बांटी गईं, बल्कि उन बच्चों को स्वयं दुकान पर ले जाकर, उनके साइज और पसंद के अनुसार नए वस्त्र दिलाए गए। इस अनूठी पहल ने वंचित वर्ग के मासूमों के त्योहार को हकीकत में रोशन करते हुए यादगार बना दिया।

शहरी सौंदर्यीकरण टीआईटी गार्डन का जीर्णोद्धार

शहर के हृदय स्थल में स्थित ‘टीआईटी गार्डन’ लंबे समय से उपेक्षा का शिकार होकर जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। विन्नी सलूजा की अगुवाई में रोटरी क्लब ने इसके जीर्णोद्धार का संकल्प लिया। क्लब के फाउंडर मेंबर रूपेश सर्राफ के विशेष योगदान और सतत देखरेख में इस उद्यान को नया जीवन दिया जा रहा है। आने वाले समय में यह उद्यान बुजुर्गों के टहलने, महिलाओं के लिए सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण और बच्चों के लिए आधुनिक झूलों व खेलकूद की सुविधाओं से लैस एक दर्शनीय स्थल के रूप में सामने आएगा।

सेवा की अटूट विरासत पिता के पदचिह्नों पर विन्नी सलूजा

जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और रोटरी क्लब खरसिया के दूसरी बार अध्यक्ष बने ?विन्नी सलूजा को समाजसेवा की यह प्रेरणा विरासत में मिली है। वे नगर के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और परोपकारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्रीमंत हरभजन सिंह स्वयं क्षेत्र के एक अग्रणी समाजसेवी रहे हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल में एक सर्वसुविधायुक्त पेइंग वार्ड के निर्माण सहित अन्य वार्डों के विस्तार में अपना अमूल्य योगदान दिया था। इसके अलावा अस्पताल की जीवन दीप समिति के कार्यालय में एयर कंडीशनर, जनरल वार्डों में वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन, पंखे और मरीजों के लिए शुद्ध ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई थी। पिता द्वारा रोपे गए इसी सेवा के पौधे को आज विन्नी सलूजा एक विशाल वटवृक्ष का रूप दे रहे हैं।

सेवा की अटूट विरासत पिता के पदचिह्नों पर विन्नी सलूजा

जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष और रोटरी क्लब खरसिया के दूसरी बार अध्यक्ष बने ?विन्नी सलूजा को समाजसेवा की यह प्रेरणा विरासत में मिली है। वे नगर के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और परोपकारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता श्रीमंत हरभजन सिंह स्वयं क्षेत्र के एक अग्रणी समाजसेवी रहे हैं। उन्होंने सिविल अस्पताल में एक सर्वसुविधायुक्त पेइंग वार्ड के निर्माण सहित अन्य वार्डों के विस्तार में अपना अमूल्य योगदान दिया था। इसके अलावा अस्पताल की जीवन दीप समिति के कार्यालय में एयर कंडीशनर, जनरल वार्डों में वेंटिलेशन के लिए एग्जॉस्ट फैन, पंखे और मरीजों के लिए शुद्ध ठंडे पेयजल की व्यवस्था कराई थी। पिता द्वारा रोपे गए इसी सेवा के पौधे को आज विन्नी सलूजा एक विशाल वटवृक्ष का रूप दे रहे हैं।

You Might Also Like

विवेकानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्वागत द्वार का कमल गर्ग ने किया भूमिपूजन

सामाजिक एकता सांस्कृतिक चेतना राष्ट्रभक्ति के साथ विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

पीएम ने खरसिया के बहुप्रतीक्षित ओवरब्रिज की रखी नींव

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

नगर की प्रतिष्ठित फर्म जीआर ग्रुप के संचालक सुभाष गर्ग का निधन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
Next Article कृषि यंत्रीकरण योजना से तिहारूराम को अनुदान के साथ मिला ट्रैक्टर

खबरें और भी है....

नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी की पुलिस ने ली परेड
केवल पौधे लगाना नहीं, उन्हें जीवित रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी- वित्तमंत्री
रायगढ़ में बिना अनुमती सज रहा मीना बाजार, नोटिस का भी नही हुआ असर
बड़पारा शराब भ_ी के पास गुंडागर्दी तीन गिरफ्तार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नागरिक केंद्रित शासन व्यवस्था ही सुशासन की वास्तविक पहचान-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?