सुधार करने कालोनी की महिलाओं ने सौंपा ज्ञापनरायगढ़। शहर के वार्ड नंबर 47 गोवर्धनपुर क्षेत्र से लगे हुए ऐश्वर्यम कॉलोनी क्षेत्र की सडक़ लंबे समय से खराब है। इस रोड के सुधार की मांग लंबे समय से होते रही है, लेकिन अब तक सडक़ का निर्माण नहीं हो सका। आज कॉलोनी की काफी संख्या में महिलाएं कलेक्टर से मिलने पहुंची। जहां किसी किसी कारणवश कलेक्टर से मुलाकात नहीं होने पर उन्होंने डिप्टी कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्याओं को बताया।
महिलाओं ने बताया कि कई दफे सडक़ के निर्माण की मांग की जा चुकी है, पर सडक़ का सुधार नहीं किया जा रहा है। इस असंमजस्य में भी थे कि यह क्षेत्र किस विधानसभा में आता है, लेकिन बाद में स्पश्ट हो सका कि यह वार्ड नंबर 47 के अंर्तगत है। जहां डिप्टी कलेक्टर ने इस समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया है।
महिलाओं ने बताया कि वे इस समस्या से विधायक को भी अवगत करा दिया गया है। ताकि समस्या का निराकरण हो सके। उसके बाद ही वे कलेक्ट्रेट पहुंची हैं। उनका कहना है कि सडक़ में भारी वाहने चलती है और इस कारण गर्मी के दिनों में धूल और बारिष के समय काफी कीचड़ हो जाता है। महिलाओं का कहना है कि अगर इसके बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका, तो वे आगामी दिनों आंदोलन का मुड बना सकते हैं।