NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मातृ शिशु अस्पताल बना भ्रष्टाचार का अड्डा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मातृ शिशु अस्पताल बना भ्रष्टाचार का अड्डा
रायगढ़

मातृ शिशु अस्पताल बना भ्रष्टाचार का अड्डा

lochan Gupta
Last updated: September 8, 2024 12:39 am
By lochan Gupta September 8, 2024
Share
3 Min Read

लैलूंगा। मातृ शिशु अस्पताल में हालात बेहद खराब हो चुके हैं। बाहर से देखने पर यह एक सरकारी अस्पताल लगता है, लेकिन अंदर जाने के बाद मरीजों से निजी अस्पतालों जैसी फीस वसूली जा रही है। चारों तरफ गंदगी का आलम है, और अस्पताल परिसर में घास-फूस उग आई है, जिससे सांप और बिच्छुओं का आना-जाना आम हो गया है। यह स्थिति मरीजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं।
अस्पताल में ऑपरेशन और डिलीवरी के नाम पर निर्धारित से दोगुनी फीस वसूली जा रही है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यहां भर्ती किए गए कुछ श्रमिकों से अस्पताल का काम करवाने के बजाय निजी काम कराया जा रहा है। सफाई की स्थिति इतनी खराब है कि स्वस्थ व्यक्ति भी अस्पताल जाकर बीमार पड़ सकता है।
भ्रष्टाचार पर कोई कार्रवाई नहीं
चाहे बीजेपी की सरकार हो या कांग्रेस, इस अस्पताल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि कोई इसे रोकने में सक्षम नहीं दिखता। हमारे संवाददाता ने जब इस मुद्दे पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन तक उठाने से इनकार कर दिया।
जीवनदीप समिति ने लैलूंगा के मातृ शिशु अस्पताल में लेबरों की भारी कमी की ओर इशारा किया है, जबकि इस विभाग में पर्याप्त सरकारी धन आता है। समिति का कहना है कि अस्पताल के रखरखाव और संचालन के लिए पर्याप्त संसाधन होते हुए भी कर्मचारियों की कमी और गंदगी का बोलबाला है। सवाल यह उठता है कि इतने पैसे के बावजूद लेबरों की नियुक्ति और अस्पताल की साफ-सफाई क्यों नहीं हो रही? समिति ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताई है और जल्द सुधार की मांग की है।
हमारे संवाददाता राकेश जायसवाल ने लैलूंगा एसडीएम से बात की तो उन्होंने कहा, अगर जीवनदीप समिति की बैठक होगी और लेबर की कमी साबित होती है, तो जल्द ही नई नियुक्तियां की जाएंगी। एसडीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि अस्पताल में कर्मचारियों की कमी और गंदगी की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।

You Might Also Like

वर्षों बाद आज आम लोगों के लिए फिर खुले सीएम हाउस के दरवाजे

मकान की दीवार तोड़ी और मवेशी को मार डाला, छाल रेंज में गजराजों का उत्पात, गांव में दहशत

बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश

भारतीय जीवन दर्शन का मूल भारत की अध्यात्म परंपरा में हैं : प्रो. सौरभ सराफ

हल्दी-चावल देकर मतदान के लिए न्यौता दे रही समूह की महिलाएं

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अवैध अतिक्रमण पर नगर पंचयात सीएमओ सख्त
Next Article पुल और सडक़ की फिर वही कहानी

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?