NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन
रायगढ़

पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन

जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा व बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ की संयुक्त पहल° केएमटी कालेज में ‘पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी’ विषयक कार्यशाला का आयोजन

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2024 1:07 am
By lochan Gupta February 12, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा और बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ के संयुक्त प्रयास से आज सुबह 9 से 10 बजे के बीच जिला ग्रंथालय के सामने पर्यावरण संरक्षण के लिए पोस्टकार्ड भेजो अभियान का संचालन किया गया। इस अभियान पर 180 पोस्टकार्ड प्राप्त किए गए। जिसे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पर्यावरण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित करने की बात कही गई।
जिला बचाओ संघर्ष मोर्चा के जयप्रकाश अग्रवाल, गणेश मिश्रा ,के आई टी के अजय पटेल एवं बैंकर्स क्लब रिटायर की सत्यव्रत पंडा और प्रमोद सराफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसी क्रम में दोपहर12रू00 बजे के एम टी गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज में बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के द्वारा पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी विषयक एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पर्यावरण संरक्षण सबकी जिम्मेदारी विषय पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री कछवाहा ने विस्तृत व्याख्यान दिया अपने व्याख्यान में वे ग्लोबल वार्मिंग सहित आने वाले समय में जो पांच बड़ी समस्या है उसमें एक बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण की है इसे भी रेखांकित किया। तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर्ड रायगढ़ के तरुण कांति घोष ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता क्यों है? और कैसे व्यक्ति निजी स्तर पर प्लास्टिक का उपयोग न कर वाहनों का संयुक्त उपयोग , या कम उपयोग करके पर्यावरण का संरक्षण कर सकता है इस पर प्रकाश डाला।
प्रताप सिंह खोडियार ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण की संरक्षण हेतु वृक्षों का लगाना ,लगाए गए वृक्षों को जतन करना और वृक्ष रहित भूमि को किस तरह हरा भरा किया जा सकता है उसके सरलतम उपाय से अवगत कराया तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर के निर्मल सिंह ने एक कविता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण विषय को बड़े रोचक ढंग से वर्णित किया। तत्पश्चात समाजसेवी नवनीत जगतरामका ने अपने व्याख्यान में विस्तार से इस विषय पर चर्चा की और कहा कि उद्योगों द्वारा कितने बड़े पैमाने पर रायगढ़ जिले के पर्यावरण को प्रदूषित किया जा रहा है इस पर विस्तार से जानकारी दी उन्होंने यह भी कहा कि ईश्वर ने कुछ जगह रहने लायक बनाया है कुछ रहने लायक नहीं जो रहने लायक जगह नहीं है उसे पर रायगढ़ का नाम भी शामिल है। तत्पश्चात प्रगतिशील लेखक संघ और बैंकर्स क्लब के साथी रवीन्द्र चैबे ने कहा कि जब मनुष्य आदिम अवस्था में था तब प्रदूषण समस्या नहीं थी जैसे जैसे मनुष्य विकास करता गया वैसे वैसे प्रकृति के संतुलन के विपरित कार्य कर प्रदूषण को एक बड़ी समस्या बना दिया। कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण कर्मी समाजसेवी राजेश त्रिपाठी ने विस्तृत रूप से प्रदूषण के निवारण हेतु सरकार और अन्य एजेंसी की क्या जिम्मेदारी हो सकती है इस पर प्रकाश डाला तथा कालेज के प्राचार्य एवं स्टाफ की इस उपयोगी आयोजन हेतु प्रशंसा की। के एम टी कॉलेज के प्राध्यापक श्री बारीक ने अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित कर राष्ट्रीय सेवा योजना तथा अन्य माध्यम से पर्यावरण संरक्षण हेतु महाविद्यालय के योगदान को रेखांकित किया तथा पर्यावरण संरक्षण कार्यशाला की प्रशंसा की। तत्पश्चात बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के राजकुमार शर्मा ने कालेज स्टाफ एवं अथितियों का आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के प्रमोद सराफ ने किया। यह भी तय किया गया की महाविद्यालय के छात्राओं के मध्य के पेंटिंग प्रतियोगित पर्यावरण विषय को लेकर आयोजित किया जाय पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी 24 तय की गई। तथा इन पेंटिंग का उपयोग जनजागरण हेतु करने की बात कही गई। कार्यशाला में बैंकर्स क्लब रिटायर्ड के देवतोष विश्वास ,एसआर घोष, प्रणेश बडगैया और सत्यव्रत पंडा भी मौजूद रहे।

You Might Also Like

ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट फेसीलिटेशन सेरेमनी का आयोजन

स्कूटी पर अंग्रेजी शराब की तस्करी

17 घंटा देरी से उत्कल तो 13 घंटा देरी से पहुंचेगी गोंडवाना एक्सप्रेस

विद्या विकास कॉन्सेप्ट स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

करंट से दो युवकों की मौत को लेकर युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि में शामिल हुए ओपी चौधरी
Next Article अनियंत्रित बाईक से गिरकर महिला की मौत

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?