NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: माँ सर्वेश्वरी उ. मा. विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > माँ सर्वेश्वरी उ. मा. विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन
रायगढ़

माँ सर्वेश्वरी उ. मा. विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन

माँ सर्वेश्वरी उ. मा. विद्यालय जूटमिल में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ वार्षिक स्नेह सम्मेलन

lochan Gupta
Last updated: February 5, 2026 12:18 am
By lochan Gupta February 5, 2026
Share
1 Min Read

रायगढ़। अघोरेश्वर भगवान राम शिक्षण समिति द्वारा संचालित माँ सर्वेश्वरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, जूटमिल में वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं संस्कारों की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के उपाध्यक्ष श्री मदन, प्रतिनिधि सदस्यगण तथा माँ सर्वेश्वरी शिक्षण समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष राजकिशोर सिंह द्वारा माता सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य एवं सरस्वती वंदना ने कार्यक्रम को गरिमामयी आरंभ प्रदान किया। सम्मेलन के दौरान कक्षा 5वीं, 8वीं एवं 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों तथा राज्य स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में देशभक्ति नृत्य, लोकनृत्य एवं नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली प्रदर्शनी का अतिथियों ने अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नृत्य एवं आभार प्रदर्शन के साथ किया गया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार श्रीवास, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

पीएम आवास निर्माण में रायगढ़ ने प्रदेश में सबसे पहले छुआ 25 हजार का आंकड़ा

श्रीमती मणी बाई अग्रवाल का निधन

रायगढ़ एसपी ने किया एनएच 49 पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण

बैंकों की सुरक्षा परखने पुलिस चला रही विशेष अभियान

लंबित मांगों को लेकर सांसद मिले एनएचएम कर्मचारी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुआ सोनोग्राफी कक्ष का शुभारंभ
Next Article विकासखंड स्तरीय पशु मेला एवं प्रदर्शनी में छाया विधायक महेश साहू हुए शामिल

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?