NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
रायगढ़

सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:41 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो की झाडिय़ों में नाबालिग की लाश मिली। उसका सिर कुचला हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, संजय मैदान क्षेत्र निवासी धनुर्जय चौहान (16) सोमवार रात चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह पुराने बस डिपो के पास रहने वाले लोगों ने झाडिय़ों के बीच एक युवक की लाश देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। मृतक की पहचान धनुर्जय चौहान के रूप में हुई। जो कि कार शोरूम में काम करता था। वहीं, पिता ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, धनुर्जय के सिर को पत्थर या किसी भारी वस्तु से कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका है। शव खून से लथपथ हालत में झाडिय़ों के बीच पड़ा था। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

2-3 संदिग्ध हिरासत में

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में 2 से 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि धनुर्जय आखिरी बार किन लोगों के साथ था और उसकी हत्या किस वजह से की गई। पिता शिवलाल चौहान ने बेटे के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा था। बेटा कार शोरूम में काम करता था। बेटियों की पढ़ाई के लिए वे किराए के मकान में रहते हैं। शिवलाल के मुताबिक, बेटा रात करीब 9 बजे चक्रधर समारोह में जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात 10 बजे तक उसके मोबाइल पर कॉल जा रही थी, लेकिन 11 बजे मोबाइल बंद बताने लगा। सुबह उन्हें बेटे के साथ हुई घटना की जानकारी मिली।

पुराने बस डिपो में नशेडिय़ों का जमावड़ा

आसपास के लोगों के मुताबिक, पुराना बस डिपो खंडहरनुमा है और यहां बड़ी-बड़ी झाडिय़ां हैं। इसके चलते इलाके में नशेडिय़ों का भी जमावड़ा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि रात में नशे के दौरान किसी विवाद के बाद युवक की हत्या की गई होगी। हालांकि, अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

You Might Also Like

आदर्श आचार संहिता लगते ही चौक चौराहों से हटाए गए बैनर पोस्टर

चिकित्सकीय सेवा सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी भी : डॉ. सृष्टि

पंजरी प्लांट वार्ड में सुजीत महतो की दावेदारी से बदल सकते हैं समीकरण

शक्ति भाजयुमो अध्यक्ष पद पर आलोक पटेल की ताजपोशी

रायगढ़ के प्रणामी मंदिर में शरबत पिलाकर की गई सेवा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
Next Article 30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?