NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा का एक ही सिद्धांत- नेशन फर्स्ट, जबकि विपक्ष का एक ही लक्ष्य – कुर्सी फर्स्ट -वित्त मंत्री चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भाजपा का एक ही सिद्धांत- नेशन फर्स्ट, जबकि विपक्ष का एक ही लक्ष्य – कुर्सी फर्स्ट -वित्त मंत्री चौधरी
रायगढ़

भाजपा का एक ही सिद्धांत- नेशन फर्स्ट, जबकि विपक्ष का एक ही लक्ष्य – कुर्सी फर्स्ट -वित्त मंत्री चौधरी

ब्रिक्स सम्मेलन पर वित्त मंत्री का बड़ा बयान ग्लोबल ऑर्डर बदल रहा

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और मौजूदा वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से अपनी बात रखते हुए विपक्ष की सोच पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों में यही सबसे बुनियादी और वैचारिक अंतर है। भाजपा के लिए शुरू से लेकर आज तक एक ही प्रिंसिपल रहा है नेशन फर्स्ट, यानी राष्ट्र प्रथम। देश के हित से बड़ा कुछ भी नहीं। वहीं अन्य दलो के लिए दूसरी पार्टियों के लिए किसी भी तरह सत्ता की कुर्सी हासिल करना प्रथम लक्ष्य है। यही वैचारिक अंतर भाजपा को अन्य दलों से पृथक करता है।
वित्त मंत्री ने कहा कि आज जब ब्रिक्स सम्मेलन समिट हो रहा है, तो पूरे वैश्विक परिदृश्य को समझना बहुत जरूरी है। आज के ग्लोबल ऑर्डर में एक तरफ अमेरिका एक सुपरपावर के रूप में बैठा हुआ है, तो दूसरी तरफ ग्लोबल साउथ के उदय की बात पूरी दुनिया में हो रही है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की इस नई ताकत में चाइना, रूस, ब्राजील जैसे बड़े देशों के साथ भारत का एक बहुत ही महत्वपूर्ण, निर्णायक और इंपॉर्टेंट रोल होता है। भारत अब केवल एक सदस्य नहीं, बल्कि ग्लोबल साउथ की आवाज बन गया है। श्री चौधरी ने कहा कि दुनिया अब पहले जैसी बायपोलर वर्ल्ड नहीं रही, जहां केवल दो ही ध्रुव होते थे। आज एक अलग ही ग्लोबल ऑर्डर चेंज होता हुआ सब तरफ दिखाई दे रहा है। नई विश्व व्यवस्था बन रही है, नए समीकरण बन रहे हैं और इस नई व्यवस्था में भारत केंद्र में खड़ा है।

चुनौतीपूर्ण समय में पीएम मोदी देश को दे रहे हैं दिशा

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इस समय की परिस्थिति बहुत चुनौतीपूर्ण है। वैश्विक स्तर पर युद्ध, आर्थिक अस्थिरता और कूटनीतिक दबावों के बीच प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अलग-अलग तरह से अथक प्रयास कर रहे हैं। वे हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भारत के हितों को सर्वोपरि रखते हुए देश को सही और अच्छी दिशा में आगे बढ़ाने के लिए नेतृत्व कर रहे हैं और भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान दिला रहे हैं।ऐसे नाजुक और महत्वपूर्ण समय में, जब पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है, अगर कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय मंच पर पक्ष-विपक्ष की राजनीति करते हैं और भारत के स्टैंड को कमजोर करने वाली बात करते हैं, तो स्पष्ट तौर पर वो भारत को नीचा दिखाने वाली बात होती है। उन्होंने कहा कि विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कम से कम सभी दलों को एकजुट होकर देश के साथ खड़ा होना चाहिए। यह समय कुर्सी की राजनीति का नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता दिखाने का है।

You Might Also Like

अघोर की मड़ई जिगना में करुणा की किरण

रायगढ़ के इतिहास में पहली बार बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल में हुई न्यूरोसर्जरी की सबसे जटिलतम ब्रेन एन्यूरिज्म सर्जरी

प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल में चोरों का धावा

महाराजा अग्रसेन जयंती के लिए जूटमिल और चक्रधर नगर जोन की बैठक संपन्न

इंस्टाग्राम फ्रेंड बनकर युवती से छेडख़ानी, धमकी व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल दाखिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चक्रधर समारोह के दूसरे दिन संगीत संध्या में कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति
Next Article कुल्हाड़ी से संघातिक प्रहार कर ग्रामीण की हत्या, हत्या के बाद जंगल में छिपाया हथियार, आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?