NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’
रायगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को समर्पित अभियान में भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने की जनभागीदारी की अपील

lochan Gupta
Last updated: September 15, 2026 11:16 pm
By lochan Gupta September 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को शाम 7बजे ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित करने का विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण को स्मरण करते हुए देशभर में जनभागीदारी के साथ सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सेवा भावना, सामाजिक एकजुटता, राष्ट्रप्रेम एवं जनकल्याण के संकल्प को मजबूत करना है।

हर घर में जलेगा आशीर्वाद का दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रत्येक घर में कम से कम एक ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक मंदिरों, प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन एवं जनप्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

भाजपा जिला मंत्री पावन अग्रवाल ने की अपील

भाजपा जिला मंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान से जुड़े जिला टोली सदस्य पावन अग्रवाल ने जिलेवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है एवं रायगढ़ शहर में आशीर्वाद दिया का मुख्य कार्यक्रम इतवारी बाजार सिंदूर पार्क में 17 सितंबर को शाम 7बजे प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होने की अपील की गई है। पावन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित रहा है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित करना उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त करने का एक सकारात्मक माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में सेवा भावना, जनभागीदारी एवं राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का प्रयास है। प्रत्येक नागरिक अपने घर में दीप जलाकर इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। सार्वजनिक मंदिरों एवं प्रमुख स्थानों पर आयोजित सामूहिक कार्यक्रमों में भी अधिक से अधिक लोग सहभागिता करें। पावन अग्रवाल ने विशेष रूप से भाजपा के मंडल, बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान का प्रचार-प्रसार करें और नागरिकों को 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीप’ प्रज्ज्वलित करने के लिए प्रेरित करें।

You Might Also Like

जैन मंदिर में गूंजा नवकार महामंत्र

खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल उद्घाटन

स्वीफ्ट कार से डेढ़ लाख नकद बरामद

अष्टमी पर्व पर माता महागाौरी की पूजा करने उमड़े श्रद्धालु

खड़ी गाडिय़ों से हो रही डीजल की चोरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चिकित्सा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि : आईव्हीएफ से एक साथ तीन बच्चों का जन्म
Next Article वित्त मंत्री एवं विधायक ओपी चौधरी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बेलरिया के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन

खबरें और भी है....

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

Popular Posts

नारायणपुर के अघोर आश्रम में विराजे हैं ओघड़ गणेश
30 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, बिना सुरक्षा उपकरण करा रहे थे वेल्डिंग
सिर कुचलकर नाबालिग की हत्या, चक्रधर समारोह जाने के लिए घर से निकला था मृतक, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस… ‘सेवा दिवस’ पर जलाएं आशीर्वाद का दीया- ओपी चौधरी
चक्रधर समारोह में आज होगी कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?