रायगढ़। जैन धर्म का सर्वाधिक पवित्र एवं मंगलकारी मंत्र ‘नवकार महामंत्र’ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए 9 अप्रैल को ‘विश्व नवकार मंत्र दिवस’ मनाया गया, इस अवसर पर स्थानीय सुमतिनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर में प्रात: 8 बजे से 9 बजे तक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से नवकार महामंत्र का जाप किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने अरिहंत प्रभु से विश्व शांति एवं समस्त प्राणियों के कल्याण की कामना की मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा, जहां बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जैन धर्म में प्रत्येक शुभ कार्य के आरंभ में नवकार महामंत्र का उच्चारण मंगलाचरण के रूप में किया जाता है,इस मंत्र में अरिहंत और सिद्ध भगवान के साथ-साथ आचार्य, उपाध्याय एवं साधु-संतों को भावपूर्वक नमस्कार किया जाता है,धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवकार महामंत्र को 84 लाख मंत्रों का राजा कहा जाता है, जो आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करता है।
जैन मंदिर में गूंजा नवकार महामंत्र



