NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भारतमाला री-अलाइनमेंट प्रोजेक्ट में भू अर्जन को लेकर ग्रामीणों की अहम बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भारतमाला री-अलाइनमेंट प्रोजेक्ट में भू अर्जन को लेकर ग्रामीणों की अहम बैठक
रायगढ़

भारतमाला री-अलाइनमेंट प्रोजेक्ट में भू अर्जन को लेकर ग्रामीणों की अहम बैठक

पार्षद हफीजुल्ला रहे मौजूद,प्रशासन से पारदर्शी चर्चा की मांग

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़/धरमजयगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित भारतमाला प्रोजेक्ट के री एलाइनमेंट सडक़ निर्माण को लेकर धरमजयगढ़ के वार्ड क्रमांक 10 तेन्दुमार क्षेत्र के ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारतमाला प्रोजेक्ट के री एलाइनमेंट सडक़ निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की जानकारी के बीच ग्रामीणों ने गुरुवार 27 अगस्त को एक बैठक आयोजित कर भू-अर्जन, मुआवजा और प्रभावित परिवारों के अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कहा है कि प्रस्तावित सडक़ से प्रभावित होने वाली भूमि एवं संपत्तियों के संबंध में अब तक उन्हें स्पष्ट और विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में बिना भू-अर्जन की प्रक्रिया और मुआवजे की स्थिति स्पष्ट किए निर्माण कार्य शुरू होने की बात सामने आने से प्रभावित परिवारों की चिंता बढ़ गई है। बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे विकास और सडक़ निर्माण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन निर्माण से पहले प्रभावित लोगों को भू-अर्जन की प्रक्रिया, मुआवजे, भूमि एवं संपत्ति के अधिकारों तथा अन्य आवश्यक प्रावधानों की जानकारी दी जानी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और प्रभावित परिवारों की सहमति व अधिकारों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है। बैठक में वार्ड पार्षद हफीजुल्ला खान भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मामले को प्रशासन के समक्ष रखने की बात कही। बैठक में निर्णय लिया गया कि वार्डवासी जल्द ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को ज्ञापन सौंपकर भू-अर्जन की वर्तमान स्थिति, मुआवजा प्रक्रिया और निर्माण शुरू करने से पहले अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की स्पष्ट जानकारी मांगेंगे। ग्रामीणों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि आवश्यक सूचना और प्रक्रिया पूरी किए बिना निर्माण कार्य शुरू किया गया तो वार्डवासी एकजुट होकर विरोध दर्ज कराएंगे। अब इस मामले में ग्रामीणों की नजर प्रशासन के साथ होने वाली आगामी चर्चा और भू-अर्जन एवं मुआवजे को लेकर मिलने वाली आधिकारिक जानकारी पर टिकी है।

You Might Also Like

सडक़ हादसों में चार युवकों की मौत, तीन घायल

तमनार को कालिख में तब्दील कर देगा शारडा इनर्जी एंड मिनरल लिमिटेड का विस्तार

प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

छत्तीसगढ़ को पारंपरिक खेलों की मिली पहचान- महापौर

महापौर व सभापति ने नवनियुक्त एल्डरमैनों का किया स्वागत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एससीईआरटी रायपुर की राज्यस्तरीय आर्ट रिपोजेटरी लेखन कार्यशाला सम्पन्न
Next Article धरमजयगढ़ में भाजपा संगठन की नई रणनीति, मंडल पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?