NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
रायगढ़

बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2026 12:07 am
By lochan Gupta August 28, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना में अज्ञात चोर ने बाइक की डिक्की से मौका पाकर 40 हजार रुपए चोरी कर लिए। वहीं दूसरी घटना में घर में रखे 1 लाख रुपए कैश पर चोर ने हाथ साफ कर दिया। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहला मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। ग्राम रूडूकेला निवासी 60 वर्षीय रामानंद भगत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह ग्राम कोटवार मदन चौहान के साथ बाइक से लैलूंगा स्थित अपेक्स बैंक पैसे निकालने गए थे। बैंक से उन्होंने 49 हजार रुपए निकाले। इसमें से 9 हजार रुपए जेब में रख लिए और बाकी 40 हजार रुपए बाइक की डिक्की में रख दिए। डिक्की में अपेक्स बैंक की पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज भी रखे थे। घर लौटते समय वे बुधवारी बाजार में दवाई खरीदने के लिए रुके। इसके बाद रूडूकेला के पास बारिश होने लगी तो दोनों एक होटल के पास नाश्ता करने के लिए रुक गए।
नाश्ता करने के बाद रामानंद और कोटवार बाइक से गांव पहुंचे। वहां रामानंद ने बाइक की डिक्की खोली तो उसका ताला टूटा हुआ था। डिक्की में रखे 40 हजार रुपए, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज गायब थे। इसके बाद रामानंद ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घर से 1 लाख रुपए की चोरी

दूसरी घटना तमनार थाना क्षेत्र के कुंजेमुरा गांव की है। यहां 49 वर्षीय तेज कुमार खेस घर से एक लाख रुपए और चेकबुक लेकर जमीन की रजिस्ट्री कराने घरघोड़ा गए थे। रजिस्ट्री नहीं होने पर वे वापस घर लौट आए। उन्होंने एक लाख रुपए और चेकबुक को प्लास्टिक में लपेटकर टीन की पेटी में रखा और ताला लगा दिया। पेटी की चाबी उन्होंने पास में ही छिपाकर रख दी थी। सोमवार को तेज कुमार ने गांव के मोतीलाल लकड़ा को 200 रुपए देने के लिए पेटी खोली तो उसमें रखे एक लाख रुपए गायब मिले। उन्होंने परिवार के लोगों से पूछताछ की, लेकिन चोरी का पता नहीं चल सका। इसके बाद बुधवार को उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

बरसात के बाद रामलीला मैदान का होगा कायाकल्प

मनोरोगी युवक ने फांसी लगाकर दी जान

झीरम घाटी के शहीद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धाँजलि

शिक्षित बच्चे ही हमारे देश के भावी भविष्य हैं : पूनम सिंह

मंडल स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में अन्वेष ने जीता गोल्ड मेडल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
Next Article कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद

खबरें और भी है....

सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
कुनकुरी व नारायणपुर क्षेत्र में पकड़ाया ढाई करोड़ का गांजा, ओडिशा से हो रही थी तस्करी, 5 क्विं.20 किलो मादक पदार्थ बरामद
बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपए पार, घर से 1 लाख रुपए नकद पार, एफआईआर दर्ज
ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
कृष्ण जन्माष्टमी और चक्रधर समारोह को लेकर प्रशासन-पुलिस ने कसी कमर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?