NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू
रायगढ़

प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

24 घंटे बाद दमकल गाडिय़ा हुई वापस, उठ रहे धूआं को देख आसपास के लोग दहशत में

lochan Gupta
Last updated: May 24, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta May 24, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। शनिवार को दोपहर में छातामुड़ा बाइपास स्थित प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग पर 24 घंटे बाद काबू पाया गया है। हालांकि देर शाम तक आग सुलग रही थी, जिसको लेकर अभी भी आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
उल्लेखनीय है कि शहर के छातामुड़ा स्थित नगमा प्लास्टिक कबाड़ गोदाम में अचानक आग लग गई थी, जो कुछ ही देर में भयावह रूप लेते हुए पास में स्थित हीरो शो-रूम को भी अपने चपेट में लिया था, जिससे कई बाइकें भी जल गई है। वहीं आग को बुझाने के लिए शनिवार दोपहर से ही 11 दमकल गाडिय़ां लगी हुई थी जो पूरी रात मशक्कत करते रही लेकिन आग जलता रहा। वहीं रविवार को दोपहर तक जब सारा प्लास्टिक जल गया उसके बाद ही आग की लपटे शांत हुई, हालंकि देर शाम तक हल्की-हल्की आग निकल रही थी। वहीं लपटे शांत होने के बाद दमकल गाडिय़ां वापस चली गई, लेकिन हल्की आग को देखते हुए आसपास के लेागों में भय बना हुआ है। उनका कहना है कि अगर कहीं अंधड़ शुरू हो जाता है तो फिर से यह आग फैल सकता है। वहीं आग की लपटे शांत होने के बाद कबाड़ गोदाम के अंदर एक पिकअप और एक ट्रक पूरी तरह से जल हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके अलावा और कितने का नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी तक नहीं हुआ है। ऐसे में बताया जा रहा है कि जब तक आग पूरी तरह से बुझ नहीं जाएगा, तब तक आंकलन होना संभव नहीं है।

हीरो शोरूम की बाइकें जली

इस आगजनी की घटना में जब आग की लपटें पास के हीरो बाइक शोरूम तक पहुंचने लगी तो संचालक द्वारा आनन-फानन में नई बाइकों को वहां से दूसरे जगह शिफ्ट कर दिए थे, इसके बाद भी शोरूम में रखी करीब कुछ नई और पुरानी बाइकें आग की चपेट में आ गईं। जिससे काफी नुकसान हुआ है। वहीं शोरूम प्रबंधन के अनुसार, बाहर रखी गई 2-3 बाइक चोरी हो गईं है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। साथ ही आग के चलते शो-रूम के दीवारों में दरारें आ गईं। साथ ही वहां रखे अन्य सामान भी जल गया है। ऐसे में अब जब तक पूरी तरह से आंकलन नहीं हो जाता, तब तक कितने का नुकसान हुआ, कहना संभव नहीं है।

46 गाडिय़ों का नुकसान

शोरूम के मैनेजर आस्टिन जॉर्ज ने बताया कि आग करीब साढ़े 12 बजे लगी थी। कबाड़ गोदाम से आग फैलकर शोरूम तक पहुंच गई। आग में शोरूम में लगा कंप्रेसर पूरी तरह जल गया और वर्कशॉप की दीवारें भी फट गईं। सुबह किए गए आकलन में 43 गाडिय़ां जली हुई मिलीं। अभी पूरे स्टॉक की गिनती पूरी नहीं हुई है।

शोरूम की दीवारें भी क्षतिग्रस्त

बताया जा रहा है कि आग की लपटें शोरूम के पीछे और साइड वाले हिस्से तक पहुंच गई थीं। तेज गर्मी के कारण वहां की दीवारों में दरारें आ गईं। वहीं शोरूम में रखा अन्य सामान भी जलकर राख हो गया। हालांकि सभी गाडिय़ों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।

अब भी उठ रहा धुआं

जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि आग बुझाने के लिए करीब 11 फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां लगाई गई थीं। दमकल कर्मियों ने पूरी रात आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। लेकिन आग पूरी तरह शांत नहीं हुई है। अंदर सुलग रही आग के कारण अब भी धुआं उठ रहा है। प्लास्टिक सामग्री होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई, क्योंकि ऊपर से आग बुझने के बाद भी अंदर आग सुलगती रही और फिर से भडक़ जाती थी।

अभी भी बना है दहशत

रविवार को पूरे दिन कबाड़ गोदाम से धधक रहे आग व धूएं के गुब्बार को देख लोगों को इस बात की चिंता सता रही थी कि कहीं फिर से आग फैल न जाए, हालंकि नजदीक के 10 घरों को खाली भी कराया गया है।

You Might Also Like

विकास की राजनीति में बाधा उत्पन्न करने रायगढ़ आए पीसीसी अध्यक्ष बैज

दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी ने पति को पीटा

नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

धरमजयगढ़ में निर्वाचन तैयारियां देखने पहुंचे कलेक्टर व एसएसपी

एमएसपी प्लांट में क्रेन की चपेट में आने से पेंटर की हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संगठन के ‘साये’ में रायगढ़ भाजपा, पवन साय के प्रवास से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा
Next Article प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई

खबरें और भी है....

धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
दलदल में फंसने बेबी एलीफेंट की मौत, पूरी रात हाथियों का झूंड तालाब के पास रहा मौजूद
धान खरीदी में 99 लाख का गबन
प्रभारी मंत्री ओपी ने चेताया-विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, शिलापट्ट न लगाने पर होगी कार्रवाई
प्लास्टिक गोदाम में लगी आग पर दूसरे दिन पाया गया काबू

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्म बदलने वालों का एसटी का दर्जा खत्म करने की मांग
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?