NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एससीईआरटी रायपुर की राज्यस्तरीय आर्ट रिपोजेटरी लेखन कार्यशाला सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एससीईआरटी रायपुर की राज्यस्तरीय आर्ट रिपोजेटरी लेखन कार्यशाला सम्पन्न
रायगढ़

एससीईआरटी रायपुर की राज्यस्तरीय आर्ट रिपोजेटरी लेखन कार्यशाला सम्पन्न

रायगढ़ से लेखक रमेश शर्मा और बसन्त राघव की रही उपस्थिति

lochan Gupta
Last updated: August 27, 2026 11:34 pm
By lochan Gupta August 27, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कला लेखन एवं लघु फि़ल्म निर्माण कार्यशाला 24 से 26 अगस्त तक आयोजित हुई। इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ की कला, साहित्य, संस्कृति, इतिहास एवं महान विभूतियों पर केंद्रित विषयों को लेकर लेखन कार्य सम्पन्न किये गए। इस वर्कशॉप में छत्तीसगढ़ के 100 से अधिक लेखकों को आमंत्रित किया गया था। गहन विचार विमर्श उपरांत लेखकों द्वारा आलेख तैयार किये गए जिन पर अलग अलग ग्रुप में चर्चा हुई एवं ग्रुप मेंटर्स जो कि प्रतिष्ठित लेखक ही थे, उनके द्वारा आवश्यक सुधार के लिए अपने समूह के लेखकों को निर्देश दिए गए। आवश्यक सुधार उपरांत आलेखों पर पुन: चर्चा हुई और उसे अंतिम रूप दिया गया। ये आलेख पुस्तकाकार रूप में कक्षा 6वीं से 12वीं के बच्चो के लिए तैयार होंगे और उन पर छोटे छोटे लघु फि़ल्म भी तैयार किये जाएंगे। इस फि़ल्म हेतु लेखकों द्वारा अपने विषयों पर फि़ल्म हेतु स्क्रिप्ट राइटिंग भी की गई और उसे एससीईआरटी को अपने अपने समन्वयक के माध्यम से सौंपा गया।
इस लेखन वर्कशॉप में रायगढ़ से बतौर लेखक रमेश शर्मा एवं बसंत राघव भी शामिल हुए। रमेश शर्मा ने पर्व शीर्षक अंतर्गत छेरछेरा लोकपर्व पर अपना आलेख एवं स्क्रिप्ट तैयार किया जबकि बसन्त राघव का आलेख एवं स्क्रिप्ट पद्मश्री मुकुटधर पांडेय पर केंद्रित रहा। इस लेखन वर्कशॉप में वरिष्ठ साहित्यकार सतीश जायसवाल, डॉक्टर सुशील त्रिवेदी, सुभाष मिश्र,एससीईआरटी के अतिरिक्त संचालक एवं वरिष्ठ लेखक जयप्रकाश रथ,डॉक्टर चितरंजन कर, डॉक्टर संजय अलंग सहित अन्य लेखकों बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रही। आलेखों पर 8 से 10 मिनट के लघु फि़ल्म निर्माण के लिए दिशा निर्देशन प्रदान करने हेतु पत्रकार सत्या राजपूत, इस क्षेत्र के विशेषज्ञ चुन्नी लाल शर्मा सहित दूरदर्शन के साथी एवं कुछ यू ट्यूबर्स भी वर्कशॉप में उपस्थित रहे और उनका मार्गदर्शन लेखकों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर लेखकों के सहयोग हेतु छ ग राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा उनका सम्मान भी किया गया। रायगढ़ से इस वर्कशॉप में शामिल लेखक रमेश शर्मा एवं बसन्त राघव का भी सम्मान हुआ। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र ने उनका सम्मान किया। छत्तीसगढ़ में इस तरह का वर्कशॉप पहली बार देखने को मिला जब 100 से अधिक लेखकों की तीन तीन पीढिय़ाँ एक साथ काम करती हुई नजर आईं। बच्चो के लिए तैयार की गई सामग्री का लाभ भविष्य में उन्हें मिल सकेगा। निश्चय ही यह एक अच्छी पहल कही जाएगी।

You Might Also Like

उत्तरा देवी राठौड़ निधन

ओवरलोड ट्रक को लगी 44 हजार की चपत

छात्र से मारपीट करना शराबी हेड मास्टर को महंगा पड़ा

कलेक्टर गोयल ने जनदर्शन में सुनी जन सामान्य की समस्याएं

बाइक चोर गिरोह पकड़ाया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कचरे में सरकारी दस्तावेज और मिनी माता की तस्वीर!
Next Article भारतमाला री-अलाइनमेंट प्रोजेक्ट में भू अर्जन को लेकर ग्रामीणों की अहम बैठक

खबरें और भी है....

विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
महिलाओं के आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा ‘महतारी सदन’ :मुख्यमंत्री साय
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : सीएम साय
सीएम साय ने ‘साइंस ऑन व्हील्स’ को दिखाई हरी झंडी
यूसीसी परामर्श बैठक में सुरेश ढीमर हुए शामिल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विष्णु भैया को बहनों ने बांधी राखी, साय ने उपहार देकर जताया स्नेह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?