रायगढ़। सावन महीना के पावन अवसर पर श्री श्याम सरकार महिला समिति रायगढ़ की धार्मिक पहल से जगत कल्याण के पवित्र उद्देश्य से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। वहीं कथा के पहले दिन विगत 19 अगस्त की सुबह 9.30 बजे भव्य बाजे गाजे मधुर भजन कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
अध्यक्ष श्रीमती संगीता आनंद शर्मा ने बताया कि यह भव्य धार्मिक आयोजन आगामी विगत 19 से 26 अगस्त तक शहर के श्री श्याम मंदिर, रायगढ़ में संपन्न हो रहा है। कथा आरंभ के पहलें भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। वहीं व्यासपीठ पूजा के पश्चात प्रसिद्ध पं भारत भूषण शास्त्री विराजित हुए और प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं को अपने दिव्य प्रवचनों से कथा का अमृत रसपान करा रहे हैं।
यह होगा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि कथा प्रसंग के अंतर्गत आज अगस्त को 20 अगस्त श्रवण, ध्रुव एवं अजामिल प्रसंग हुआ व 21 अगस्त कपिल भगवान का प्राकट्य, 22 अगस्त प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, राम जन्म एवं कृष्ण जन्म, 23 अगस्त बाल लीला, कृष्ण लीला एवं रास लीला, 24 अगस्त रुक्मिणी विवाह और 25 अगस्त सुदामा चरित्र की कथा होगी व 26 अगस्त तुलसी विवाह एवं महाभंडारे के साथ पावन कथा का समापन होगा।
24 को रुद्राभिषेक पूजा-अर्चना
अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने बताया कि धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत आगामी 24 अगस्त को सुबह 9 बजे से पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाएगा। वहीं महिला मंडल ने श्रद्धालुओं से इसमें अधिक संख्या में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। वहीं अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित श्री श्याम मंदिर पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य के भागी बनें। धार्मिक इस भव्य आयोजन को भव्यता देने में श्री श्याम सरकार महिला समिति की सभी श्रद्धालु महिलाएं जुटी हैं।



