NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: देश कौमी समरसता से बनती है उपद्रव से नहीं : महावीर अग्रवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > देश कौमी समरसता से बनती है उपद्रव से नहीं : महावीर अग्रवाल
रायगढ़

देश कौमी समरसता से बनती है उपद्रव से नहीं : महावीर अग्रवाल

मदरसा अहमदिया साबिरिया -मस्जिद गरीब नवाज में कौमी एकता के संदेश के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 11:54 pm
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। मदरसा अहमदिया साबिरिया मस्जिद गरीब नवाज मधुबनपारा में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी (साबिक सदर मदरसा अहमदिया साबिरिया – मस्जिद गऱीब नवाज कमेटी )द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मस्जिद गरीब नवाज कमेटी परिसर मधुबन पारा मे किया गया। इस मौके पर हजरत मौलाना शाबानुल्लाह मीनाई साहब, हजरत मौलाना दानिश साबरी साहब,खतीब व इमाम मस्जिद गऱीब नवाज, जनाब गुलाम रहमान खान सदस्य हज  कमेटी, समाजसेवी  महावीर अग्रवाल, हाजी शेख मुबस्सिर हुसैन सदर सीरतुन्नबी कमेटी, हाजी गुलाम रसूल खान  सह सचिब दरगाह लूतरा शरीफ, हाजी शेख अब्दुल्लाह साबरी सदर मस्जिद गऱीब नवाज उपस्थित थे.
इस अवसर पर वक़्ताओ  एवं मुख्य अतिथि ने कौमी एकता, भाईचारे और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान इसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे से है। हमें मिल-जुलकर देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए काम करना है.वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि सभी धर्मों और समाज के लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। इसलिए आजादी की इस विरासत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना और आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. वक्ताओ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आजादी की रक्षा के लिए उन वीर शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत रखना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे और देश की एकता, भाईचारे तथा अमन-चैन का संदेश दिया।  इस अवसर पर उन्होंने कौमी एकता, भाईचारे और देश की एकता-अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान इसकी गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे से है। हमें मिल-जुलकर देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए काम करना चाहिए।
समाजसेवी महावीर अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी किसी एक वजह से नहीं मिली इसमें सभी वर्ग समाज धर्म के लोगों की शहादत से मिली है। इस मुल्क को तोडऩा चाहते हैं, स्वतंत्रता को तोडऩा चाहते हैं लेकिन हम भारत के लोगों की एकजुटता से यह टूट नहीं सकता है। यही हम भारतीयों की पहचान है और जिसके कारण हम भारतीय  लोग पहचाने जाते है। धर्म के नाम पर ?कुछ ही लोगों के चलते यह सब उपद्रव होते हैं, जिनका मैं समर्थन नहीं करता। ?मेरा हमेशा यह मानना है कि ?सामाजिक समरसता से देश आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की आजादी किसी एक समुदाय की नहीं, बल्कि सभी धर्मों और समाज के लोगों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। इसलिए आजादी की इस विरासत को आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना और आपसी सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। हाजी शेख कलीमुल्लाह वारसी,हाजी शेख मुबस्सीर हुसैन , हाजी शेख अब्दुल्लाह, हाजी गुलाम रसूल खान, हाजी गुलाम शोएब खान, जनाब महावीर अग्रवाल, जनाब ब्रजकिशोर पटेल, जनाब नितेश लाल,अरशद वारसी, शेख अतहर हुसैन, मोहम्मद शब्बीर साबरी, सैयद साबिर, मोहम्मद नवाब (नब्बू ) पार्षद, हिदायत खान, मतीन कुरैशी, कलीम  बख्श, मोहम्मद इस्माइल मोहम्मद अकमल साबरी, मोहम्मद ताजरब्बानी, वारिस खान, अखलाक खान, मोहम्मद यूनुस भाई, शेख ओबेदुल्ला, मोहम्मद तौकीर साबरी, अमान साबरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन शेख अतहर हुसैन सदर जश्ने ईद मिलादुन्नबी कमेटी द्वारा किया गया।

You Might Also Like

आदिवासी जाति जनजाति योगदान एवं गौरव पर जोबी कॉलेज में अभूतपूर्व कार्यशाला संपन्न

नमीयुक्त हवाओं के आगमन से बिगड़ा मौसम

बुआई कर रहे किसान परिवार पर गांव के दर्जन भर दबंगो का हमला

रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल ने आयोजित कराया वृहद नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर

गुरुनानक जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ब्रह्माकुमारीज का नशा मुक्ति महाअभियान : नशामुक्त भारत के निर्माण का लिया संकल्प
Next Article श्री श्याम मंदिर में संगीतमयी सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश
कुनकुरी मयाली खण्डसा में अमोनिया गैस रिसाव मॉक एक्सरसाइज संपन्न
नई क्रिकेट टीम के चयन की तैयारी, पत्थलगांव में 30 अगस्त और 6 सितंबर को ट्रायल
रोज वार्डों का दौरा करेंगे कमिश्नर-सीएमओ : प्रमुख सचिव
एसीबी केस दर्ज : निरीक्षक सस्पेंड, ओवर रेट शराब बेचने पर 2 को शो-कॉज नोटिस

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?