NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
रायगढ़

मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

330 व्याख्याताओं ने तैयार की बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत करने की रणनीति

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:10 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़। जिले में आगामी बोर्ड परीक्षा के परिणामों में गुणात्मक सुधार और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि बढ़ाने के उद्देश्य से ‘यशस्वी पुसौर’ के तहत मिशन 100 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर करने के दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी श्यामानंद साहू के मार्गदर्शन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी पुसौर भुवनेश्वर पटेल के नेतृत्व में यह दो दिवसीय कार्यशाला कोड़ातराई स्थित पायोनियर पब्लिक स्कूल परिसर में 18 एवं 19 अगस्त को आयोजित हुई।
कार्यशाला में पुसौर विकासखंड की 25 शासकीय एवं 6 अशासकीय शालाओं में कक्षा 10वीं एवं 12वीं का अध्यापन कराने वाले कुल 330 व्याख्याताओं ने सहभागिता की। विषयवार आयोजित कार्यशाला में व्याख्याताओं को बोर्ड परीक्षा की तैयारियों, विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेरिट सूची तक पहुंचाने के लिए प्रभावी रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

हर स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत करने पर जोर

मिशन 100 के तहत विकासखंड की सभी शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में कक्षा 10वीं और 12वीं का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए प्रत्येक विषय की विषयवार कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यशाला में निर्णय लिया गया कि जिन विद्यार्थियों की सीखने की गति अपेक्षाकृत धीमी है, उनका 25 अगस्त तक चिन्हांकन कर अभिलेख संधारित किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों के लिए विशेष शिक्षण, अतिरिक्त कक्षाएं, नियमित अभ्यास और सतत पालक संपर्क को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यार्थियों के अभिभावकों को प्रत्येक माह उनकी प्रगति से अवगत कराया जाएगा। साथ ही पिछले पांच वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास, परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक पाठ्यक्रम को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा विद्यार्थियों की नियमित प्रगति की समीक्षा करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यशाला में स्पष्ट किया गया कि केवल पाठ्यक्रम पूरा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की स्थिति का आकलन कर उसके अनुरूप शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना मिशन 100 की सफलता का प्रमुख आधार होगा।

मेरिट सूची में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को पहुंचाने की कार्ययोजना

शत-प्रतिशत परिणाम के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को अधिकतम संख्या में मेरिट सूची तक पहुंचाने की रणनीति भी तैयार की गई। अच्छे प्रदर्शन की क्षमता रखने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उनका पृथक अभिलेख तैयार किया जाएगा तथा उनके लिए मेंटोर नियुक्त किए जाएंगे। इन विद्यार्थियों को विषयवार विशेष मार्गदर्शन देने के साथ प्रतिदिन अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी। पाठ्यक्रम की रूपरेखा और प्रश्नपत्र के स्वरूप के अनुरूप अध्ययन कराया जाएगा। विद्यार्थियों को साप्ताहिक परीक्षाओं में शामिल करने, मासिक परीक्षा के परिणामों की समीक्षा करने, पालकों को नियमित रूप से प्रगति की जानकारी देने तथा विगत पांच वर्षों के प्रश्नपत्र हल कराने जैसी गतिविधियों को नियमित शिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।

दो दिनों में विषयवार हुआ प्रशिक्षण

18 अगस्त को कक्षा 10वीं के हिंदी, अंग्रेजी एवं सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा 12वीं के हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं वाणिज्य विषय के व्याख्याताओं को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं 19 अगस्त को कक्षा 10वीं के संस्कृत, गणित, विज्ञान एवं व्यावसायिक शिक्षा तथा कक्षा 12वीं के गणित, जीवविज्ञान, रसायन, भौतिकी एवं व्यावसायिक शिक्षा विषय के व्याख्याताओं ने कार्यशाला में सहभागिता की।
अनुभवी शिक्षकों ने साझा किए प्रभावी शिक्षण के तौर-तरीके
कार्यशाला में विशेष मार्गदर्शक अनिल गुप्ता, प्राचार्य, सेजेस पुसौर भागीरथी प्रधान, व्याख्याता गढ़उमरिया रूपेश चौधरी तथा मास्टर ट्रेनर्स ने विषयवार मार्गदर्शन प्रदान किया। मास्टर ट्रेनर के रूप में सुधीर शर्मा, पुष्पांजलि दासे, झनक राम चौधरी, अमिताभ पटेल, कमलेश जायसवाल, सुलेखा दास पंडा, युगल किशोर पटेल, बाबूलाल साहू, संजय गुप्ता, प्रणीत शर्मा, मनोहर देहरी, दयानंद पटेल, अनुराधा पटेल, पुरुषोत्तम साहू, ओम प्रकाश शर्मा, आनंद कुमार पटेल, नरेंद्र देवांगन, हेमा पटेल, दुर्गावती पांडेय, आर.पी. साव, विनीता सिदार, नैमिष पाणिग्राही, गजानंद पटेल, ए.के. निषाद, श्रीधर पटेल, जितेंद्र पटेल, सुरेंद्र चौहान, ज्योति मेहर, खेमराम चौधरी, लक्ष्मी नारायण प्रधान, श्वेता ढोबले, भारती पाणी, एम.के. जाना एवं नरेंद्र कुमार प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यशाला के सफल आयोजन में पायोनियर पब्लिक स्कूल के संचालक सनत चौधरी एवं विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों ने एक साझा कार्ययोजना के साथ आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने और पुसौर विकासखंड को मिशन 100 के लक्ष्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

लोकसभा चुनाव की घोषणा, रायगढ़ जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील

ट्रांसपोर्ट ऑफिस में हुई चोरी का पर्दाफाश

एसईसीएल प्रभावितों के पुनर्वास हेतु मांगी गई जमीन को लेकर विवाद

किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

शा.प्रा.शाला बौरटेक बसना में ‘एफएलएन स्टार ऑफ द वीक’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अंचल में करोड़ों की सौगात से विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
Next Article स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने दिए निर्देश

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?