NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘‘लिटिल एंजेल सेंटर’’ नौनिहालों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ‘‘लिटिल एंजेल सेंटर’’ नौनिहालों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प
रायगढ़

‘‘लिटिल एंजेल सेंटर’’ नौनिहालों के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा का नवीन विकल्प

ग्रामीण 2.5 से 4 वर्ष के नौनिहालों को खेल खेल में व्यावहारिक एवं प्रारंभिक ज्ञान उपलब्ध कराना लक्ष्य, जिंदल फाउण्डेेशन, जेपीएल तमनार की शिक्षा के क्षेत्र में अनुठी पहल, सेंटर से 935 बच्चों ने सफलतापूर्वक प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर अग्रणी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में अध्ययनरत

lochan Gupta
Last updated: August 29, 2025 11:57 pm
By lochan Gupta August 29, 2025
Share
5 Min Read

तमनार। जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा वर्तमान समय की मांग व आधुनिक शिक्षा के व्यवसायीकरण एवं क्षेत्रीय नौनिहाल बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में आधारभूत प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विकासखण्ड तमनार के 09 विभिन्न ग्रामों में अंग्रेजी माध्यम का प्ले स्कूल ’’लिटिल एंजेल सेंटर’’ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें अध्ययन पश्चात निखरे सुलझे, मजबुत बुनियाद व दक्षता के साथ शताधिक छोटे छोटे ग्रामीण नौनिहाल बच्चे शहरों में स्थापित अंग्रेजी माध्यम के नामित विद्यालयों में दाखिला लेने में सफल हो रहे हैं। वर्तमान में विकासखण्ड तमनार के डोलेसरा, सलिहॉभाठा, कुंजेमुरा, लिबरा, टपरंगा, आमगांव, बुडिय़ा, कचकोबा एवं ग्राम छर्राटांगर में 09 ’’लिटिल एंजेल सेंटर’’ का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 245 नन्हें मुन्नें बच्चे विद्यार्जन कर अपने और अपने माता पिता का नाम रोशन करने के लिए तत्पर हैं। सत्र 2011 से प्रारंभ इन केन्द्रों में अब तक 1470 बच्चों ने दाखिला लिया, जिसमें से 935 बच्चों ने सफलतापूर्वक प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण कर जिला एवं जिले से बाहर के विभिन्न नामचिन अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में दखिला लिया है।
इन प्ले सेंटर की मूल अवधारणा ग्रामीण क्षेत्र में छोटे बच्चों के लिये शहरों की तर्ज पर शिक्षा का वातावरण तैयार करना, जहॉ पर आस पास के 2.5 से 4 साल के 20-30 बच्चों को जाने पहचाने वातावरण एवं विशेषज्ञ शिक्षक/शिक्षिका के देख रेख में 02-03 घंटे के समय अंतराल में प्रारंभिक व व्यावहारिक आवश्यक ज्ञान अर्जित करना है। इस शिक्षा पद्धति की दूसरी अवधारणा यह है कि स्थानीय बच्चों को प्रारंभिक व आवश्यक अंग्रेजी ज्ञान उपलब्ध कराना, जिससे कि बच्चे विभिन्न अंग्रेजी/हिंदी माध्यम के स्तरीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले प्रवेश परीक्षाओं में सफलता/दाखिला प्राप्त कर सकें। इस पद्धति का उद्देश्य पढऩे और लिखने की तरह शैक्षिक कौशल का विकास नहीं है, वरन खेल खेल में व्यावहारिक एवं प्रारंभिक जानकारी से अवगत होना है।
उल्लेखनीय है कि संस्थान के निकटस्थ ग्रामों में ’’लिटिल एंजेल सेंटर’’ का संचालन पूर्व स्कूल शिक्षा को स्वयंशासी बनाने और इसके बेहतर संचालन के लिए संबंधित ग्राम की एक प्रबंधन समिति गठन कर इन सेंटर को संचालित करने के लिए जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। इस समिति में ग्राम सरपंच, सक्रिय प्रबुद्ध नागरिक एवं महिलाओं को मिलाकर 10 सदस्य सम्मिलित है। जिनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सचिव का चयन किया गया है। समिति की माह में एक बार अनिवार्यत: बैठक किया जाता है। जिसमें संस्थान के मासिक गतिविधियों की समीक्षा की जाती है।
बच्चों में संस्थान के प्रति स्वामित्व लाने के लिए दाखिला शुल्क 300 रूपये एवं आंशिक सहयोग राशि प्रति माह 100 रूपये जमा किया जाता है। बच्चों द्वारा जमा सहयोग राशि की व्यवस्थित रख रखाव व देखरेख के लिए समिति के नाम से बैंक में बचत खाता खोला गया है। वित्तीय संचालन एवं लेखा संधारण के लिए प्रबंधन समिति में से एक अलग समिति बनाई गई है। इस बचत खाता का प्राधिकृत हस्ताक्षरी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को नामित किया गया है। बच्चों को प्रदत्त शुल्क के बदले में रसीद प्रदान किया जाता है, जिसमें उनके द्वारा प्रदत्त शुल्क विवरण अंकित होती है।
प्ले स्कूल संचालन के विषय श्री ऋषिकेश शर्मा, विभागाध्यक्ष, सीएसआर जेपीएल तमनार कहते हैं-’लिटिल एंजेल सेंटर’, प्ले स्कूल आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ साथ सांस्कृतिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास का एक सशक्त माध्यम है। जहॉ ग्रामीण परिवेश में अपने परिचितों के मध्य, प्रशिक्षित शिक्षिकाओं के सानिध्य में नौनिहाल बालक अपने शिक्षा की नींव रख अपने उज्जवल भविष्य निर्माण हेतु प्रयास करता है। वहीं अभिभावकों का कहना है कि इस सेंटर संचालन से क्षेत्र के जरूरतमंद ग्रामीण बच्चों को शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक एवं आवश्यक शिक्षा उपलब्ध हो रही है।
गौरतलब हो कि संस्थान द्वारा संचालित इन प्ले स्कूल में आवश्यक संसाधन की उपलब्धता जैसे फर्नीचर, संसाधन व्यक्ति, डेस्क बेंच, टेबल कुर्सी, पंखा, स्वच्छ पानी के लिए फिल्टर, अध्ययन सामग्री, आलमारी, खेलकुद एवं सजावटी सामग्री के साथ अध्ययन भ्रमण आदि की व्यवस्था जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा की जाती है। वहीं गणवेष व अध्ययापन सामग्री की आंशिक राशि बच्चों द्वारा जमा की जाती है। आज जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वार संचालित अंग्रेजी माध्यम की ये प्ले सेंटर क्षेत्र के नौनिहाल बच्चों के लिए शिक्षा का एक बेहतर विकल्प के रूप में स्थापित हो चुकी है। जहॉ से प्रारंभिक एवं आधारभूत शिक्षा प्राप्त कर ये बच्चे आगे की पढ़ाई के लिए मजबुती से तैयार हो रहे हैं।

You Might Also Like

रंग-रंगीला फागुन उत्सव का भव्य शुभारंभ

अच्छाई की जीत के लिए बुराई को परास्त करना आवश्यक- ओपी

रिटायर्ड शिक्षक के सुने मकान में धावा बोलने वाले तीन गिरफ्तार

दो जोन ढो रहे 55 हजार उपभोक्ताओं का बोझ

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में मासिक बैठक संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा महान संत पूज्य अघोरेश्वर पूज्य अघोरेश्वर का जीवन
Next Article नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की पहली छमाही बैठक संपन्न

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?