NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने दिए निर्देश
रायगढ़

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर, आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:11 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे ने आज जनपद पंचायत रायगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सखी-सहेली संकुल संगठन लोईंग की बैठक लेकर योजना के निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने तथा स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोडक़र उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैंक ऋण और सामुदायिक निधियों का सही उपयोग कर महिलाओं को आजीविका से जोडऩे पर जोर
बैठक में स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए बैंक क्रेडिट लिंकेज, उद्यम वित्त ऋण, चक्रीय निधि एवं सामुदायिक निवेश निधि सहित बिहान योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न वित्तीय गतिविधियों की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उपलब्ध राशि का उद्देश्यपूर्ण एवं सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए महिलाओं को स्थायी आजीविका गतिविधियों से जोडऩे के निर्देश दिए। उन्होंने महिला किसान सशक्तीकरण परियोजना, उत्पादक समूहों तथा अन्य आजीविका आधारित गतिविधियों के माध्यम से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया।

संकुल संगठन के अभिलेखों और कार्यप्रणाली का किया निरीक्षण

इस दौरान संकुल संगठन की गतिविधियों, समूहों से संबंधित अभिलेखों तथा वित्तीय एवं संस्थागत व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। सखी-सहेली संकुल संगठन द्वारा संधारित किए जाने वाले विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का निरीक्षण किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अभिलेखों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

सीएलएफ पदाधिकारियों से लिया कार्यों का विवरण, बेहतर संस्थागत प्रबंधन के दिए सुझाव

बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पठारे ने संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) के पदाधिकारियों से विस्तारपूर्वक परिचय प्राप्त किया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं दायित्वों की जानकारी ली। उन्होंने सीएलएफ को अधिक प्रभावी एवं संस्थागत रूप से मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली में बेहतर प्रबंधन, नियमित समीक्षा और समूहों की जरूरतों के अनुरूप गतिविधियों को गति देने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

महतारी सदन के बेहतर उपयोग के निर्देश

मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सखी-सहेली संकुल संगठन से संबद्ध महतारी सदन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने महतारी सदन का अधिकतम उपयोग महिलाओं की बैठक, प्रशिक्षण, क्षमता विकास एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों के लिए सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि यह केंद्र महिला स्व सहायता समूहों के लिए उपयोगी संसाधन के रूप में विकसित हो सके।

उत्कृष्ट कार्य के लिए कलस्टर पीआरपी सम्मानित

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिजीत बबन पठारे द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान सखी-सहेली संकुल संगठन में उत्कृष्ट कार्य एवं बेहतर योगदान के लिए कलस्टर पीआरपी श्रीमती किरण पटेल को सम्मानित किया गया। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बिहान योजना प्रभारी महेश पटेल, ग्राम पंचायत लोईंग की सरपंच श्रीमती मीनाक्षी गुप्ता, जिला एवं जनपद स्तर के बिहान योजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी तथा संकुल स्तरीय संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

कांग्रेस ने मुझे हरा दिया-आशीष शर्मा

साजिश रचकर की पति की हत्या

जनता के सपनो का रायगढ़ बनाना मेरी जिम्मेदारी – ओपी चौधरी’

जिला स्तरीय जेनेटिक्स टीएलएम आधारित प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

विश्व हिंदी अधिष्ठान द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मिशन 100 के लक्ष्य को लेकर पुसौर में व्याख्याताओं की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Next Article भूपदेव स्कूल में किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण और सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी गई जानकारी

खबरें और भी है....

मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
बारिश में भी नहीं रुकेगी शहर की सेवा, महापौर, सभापति ने मैदानी कर्मचारियों को बांटे रेनकोट
अग्रसेन जयंती को लेकर अग्र समाज की महिलाओं की हुई बैठक
रेंगालपाली आरोग्य केंद्र में हुआ पौधरोपण
लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हुआ आंदोलन, 1 अक्टूबर से शुरू होगा सडक़ निर्माण का काम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मितान बाड़ी में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?