रायगढ़। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की रायगढ़ शाखा द्वारा सीए के छात्रों के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। संस्था द्वारा रायगढ़ में एक अत्याधुनिक ‘रीडिंग रूम’ का निर्माण किया गया है, जिसका भव्य उद्घाटन समारोह आगामी 14 अगस्त 2026, शुक्रवार को आयोजित होगा। यह ‘रीडिंग रूम’ सीए की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी राहत और वरदान साबित होगा, जहाँ उन्हें पढ़ाई के लिए एक शांत और सुविधा संपन्न माहौल मिलेगा। इस समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के माननीय वित्त मंत्री, ओ.पी. चौधरी उपस्थित रहेंगे। उनके हाथों इस ज्ञान मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीएआई के रीजनल काउंसिल मेंबर, सीए दिनेश अग्रवाल भी शिरकत करेंगे। रायगढ़ शाखा के अध्यक्ष सीए दिनेश अग्रवाल और सचिव सीए राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस ‘रीडिंग रूम’ का उद्देश्य सीए परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को एक केंद्रित और प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई पर पूरी एकाग्रता के साथ ध्यान दे सकें।
कार्यक्रम का विवरण
-
अवसर ‘रीडिंग रूम’ का भव्य उद्घाटन समारोह
मुख्य अतिथि- ओ.पी. चौधरी (वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
दिनांक- 14 अगस्त 2026 (शुक्रवार)
समय- शाम 4:30 बजे
स्थान- दूसरी मंजि़ल, रिलायंस स्मार्ट बाज़ार, गौशाला रोड, रायगढ़, छत्तीसगढ़
यह कार्यक्रम शहर के सभी सीए सदस्यों और छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। प्रबंधन समिति के सदस्य – सीए संजय सोनी, सीए वंश अग्रवाल, सीए संतोष टिबरेवाल और सीए तेजस्वी अग्रवाल के साथ साथ सीए रवि अग्रवाल, सीए नितेश अग्रवाल, सीए गुलशन अग्रवाल, सीए अविनाश बेरीवाल,सीए बालकिशन केडिया,सीए आलोक अग्रवाल, सीए अरुण अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, सीए सुनील अग्रवाल ने सभी संबंधित लोगों से इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने और कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।



