रायगढ़। कक्षा 9वीं की छात्रा ने अज्ञात कारण से कीटनाशक का सेवन कर ली थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सक्ती जिला के जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुचकुलिया निवासी प्रियंका उरांव पिता कार्तिकराम उरांव कक्षा 9वीं की छात्रा थी, विगत 10 अगस्त को परिजनों को बोली की आज वह स्कूल नहीं जाएगी, इससे उसके परिजन काम करने चले गए और प्रियंका घर पर अकेली रह गई। ऐसे में जब शाम करीब 6 बजे परिजन घर लौटे तो वह कीटनाशक सेवन कर ली थी, और उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी। इससे उपचार के लिए उसे जैजैपुर अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरेां द्वारा उपचार के बाद उसकी तबीयत में सुधार नहीं होने पर 11 अगस्त को रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था, जहां बुधवार शाम करीब 7 बजे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर गुरुवार को चक्रधरनगर पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
जहर सेवन कर छात्रा ने दी जान



