NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: लीनेस क्लब सेवांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगारंग सावन उत्सव
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > लीनेस क्लब सेवांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगारंग सावन उत्सव
रायगढ़

लीनेस क्लब सेवांजलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया रंगारंग सावन उत्सव

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:03 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स, डिस्ट्रिक्ट सी.जी -1 स्वर्णिम के लीनेस क्लब सेवांजलि द्वारा सेवांजलि परिसर में बुधवार को सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष ली. सुमिता जी पांडेय के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सावन की उमंग, संस्कार और सेवा भाव एक साथ दिखाई दिए।

 

दीप प्रज्वलन एवं पूजा अर्चना से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन से हुई। दीप प्रज्वलन संस्थापक अध्यक्ष ली. सुमिता पांडेय, संरक्षक ली. सुषमा नायक, अध्यक्ष ली. प्रतिभा सिंह, सचिव ली. रजनी मिश्रा एवं कोषाध्यक्ष ली. निशात अली ने किया। इसके पश्चात ली. सुनीता यादव ने लीनेस प्रार्थना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी सदस्याएं हरे रंग की चूडिय़ों और रानी रंग के परिधानों में नजर आईं।

 

जूनियर क्लब की रही सक्रिय भागीदारी

उत्सव में जूनियर क्लब सेवांजलि ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। जूनियर क्लब अध्यक्ष दीक्षा शुक्ला एवं मिराल अली ने आकर्षक मंच संचालन किया। जूनियर सचिव प्राची कुलवेदी ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया, वहीं कोषाध्यक्ष हृदया पांडेय ने आए हुए अतिथियों का पुष्पों से स्वागत किया। आज के इस कार्यक्रम के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गायत्री सिंह, कविता अग्रवाल, सिम्मी चावला, भोजपुरी समाज की अध्यक्ष अंजू यादव एवं क्लब की नव सदस्य ली. अर्चना मिश्रा का पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।

झूले, गीत-संगीत और नृत्य की रही धूम

सावन की फिजा के बीच सदस्याओं ने परिसर में लगे झूलों का आनंद लिया। सावन के फिल्मी गीतों पर सभी ने जमकर गीत-संगीत और नृत्य किया। पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

सुषमा नायक बनीं सावन क्वीन

उत्सव का मुख्य आकर्षण ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता रही।सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ ‘मैं हूं सावन क्वीन’ के खूबसूरत पल को जिया। इसके बाद नंबरिंग सिस्टम एवं रोचक प्रश्न राउंड के माध्यम से सावन क्वीन का चयन किया गया, जिसमें ली. सुषमा नायक सावन क्वीन चुनी गईं। इसी क्रम में आयोजित बंगड़ी गेम में सिम्मी चावला एवं राजश्री शुक्ला विजेता रहीं। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।

अन्नदान: क्लब की सिग्नेचर एक्टिविटी

त्योहार के साथ सेवा का संदेश देते हुए क्लब ने अपनी सिग्नेचर एक्टिविटी ‘अन्नदान’ के तहत वृद्धा विमला बाई को राशन सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की।

सफल आयोजन में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोजेक्ट प्रमोटर ली. अर्चना मिश्रा, चेयरपर्सन ली. चंचला सिंह, ली. तनु शर्मा, ली. ममता चौहान, ली. सरोजिनी कुर्रे, ली. रुपांजलि देशमुख, ली. रीता श्रीवास्तव, ली. पूनम तिवारी, ली. लता बघेल एवं ली. बबली कुलवेदी की सक्रिय भूमिका रही। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों को स्नेह स्वरूप रिटर्न गिफ्ट प्रदान किए गए। सावन के रंग में गीत, संगीत, मस्ती, स्वल्पाहार के साथ मुस्कुराहटों से सजी यह शाम सभी के लिए आनंद और अपनत्व से भरी एक अविस्मरणीय याद बन गई।

You Might Also Like

कडक़ड़ती धूप में प्राचार्य के इंतेजार में बैठे एबीवीपी कार्यकर्ता

May 1, 2026

शंकर लाल अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की शिकायत

जेसीएआई द्वारा चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए प्रतियोगिता आयोजित

सुखे नलों से कैसे बुझे सुखे कंठ की प्यास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीए छात्रों के लिए बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे आधुनिक ‘रीडिंग रूम’ का उद्घाटन
Next Article बाइक पर तिरंगा, दिल में देशभक्ति-लोइंग मंडल ने सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन : सीएम साय
कर्मचारियों को उनके कार्यस्थलों में ही स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की पहल
राजधानी में शुरू होगा प्लास्टिक बैंक
15 अगस्त से पहले सेंट्रल जेल से 9 उम्रकैदी रिहा
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन के फेरों में वृद्धि

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन : सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?